/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/UqMSCoWHSWRxAYt39m7o.jpg)
दिल्ली सीएम का स्वागत
गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
जब कोई अपना ऊचाई पर जाता है तो गर्व भी महसूस होता है और यह दिल्ली की उपलब्धि में गाजियाबाद के निवासी भी गर्व महससू कर रहे है, काफी समय बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है तो वहीं भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल की रिश्तेदार दिल्ली में सीएम बनी है।
भाजपा नेता की हैँ रिश्तेदार
जी हां हम बात कर रहे है दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की, रेखा गुप्ता भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल और मुरादनगर चेयरमैन पद की पूर्व प्रत्याशी रमा देवी की भतीजी है। गोपाल अग्रवाल और उनकी पत्नी में चुनाव के दौरान दिल्ली पहुंचकर अपनी भतीजी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था, घर-घर जाकर वोट मांगे थे।
चुनाव की मेहनत लाई रंग
अब उनके मामा की लड़की की बेटी दिल्ली की सीएम बन गई है तो उन्हें भी गर्व महसूस हो रहा है। गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कड़ी मेहनत और अपने दम पर रेखा अग्रवाल ने यह मुकाम हासिल किया है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है यहां पर एक कार्यकर्ता सीएम और पीएम बन सकता है। उन्होंने इसके लिए भाजपा हाईकमान का अभार जताया है।
छात्र जीवन से सक्रिय
इस संबंध में भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही बेहतर करिए मेहनती और समर्पित भाजपा कार्यकर्ता रही हैं जिन्होंने अपनी छवि के बल पर यह मुकाम हासिल किया है हालांकि दो बार उन्हें विधानसभा चुनाव में हर का सामना करना पड़ा था लेकिन वे ठक्कर हारी नहीं और अपनी मंजिल की ओर चलती रही।
महिलाओं के लिए आदर्श
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम बनने तक का सफर जिस तरह से रेखा गुप्ता ने अपनी बुद्धिमत्ता कौशलता वाकपटुता और पार्टी के विचारों को आगे बढ़कर हासिल किया है वह महिलाओं के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित हो चुकी हैं।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)