Advertisment

Controversy: राष्ट्रीय सैनिक संस्था का दावा, आजादी में गांधी से बड़ा योगदान सुभाष चंद्र बोस का

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बैठक में वक्ताओं ने दावा किया है कि देश की आजादी में और देश से अंग्रेजों को खदेड़ने में गांधी से बड़ा योगदान सुभाष चंद्र बोस का रहा था।

author-image
Sunil Kumar
कर्नल
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता ।

Advertisment

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्यालय , 133 बी मॉडल टाउन ईस्ट में गाजियाबाद इकाई के रजापुर ब्लॉक के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने दावा किया है कि देश की आजादी में और देश से अंग्रेजों को खदेड़ने में गांधी से बड़ा योगदान सुभाष चंद्र बोस का रहा था।

आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों को शिकस्त दी-टीपी त्यागी

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मणिपुर के मोयरंग में आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजों को बुरी तरह हराया था। आजाद हिंद सरकार बकायदा 4 महीने चली थी। तत्कालीन भारतीय नेताओ ने यदि आजाद हिन्द सरकार का साथ दिया होता तो अविभाजित भारत को सम्पूर्ण आजादी उसी समय मिल गई होती। इतने बड़े सच को आज तक छुपाया गया है और झूठ बताया जा रहा है की गांधी ने आजादी दिलवाई।

Advertisment

ये बोले जिला अध्यक्ष 

जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि सन 1948 में खुद ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री ऐडमन एटली ने भारत आकर कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को बताया था कि हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज के संघर्ष के कारण भारत को छोड़ कर गए थे। उन्होने यह भी बताया था कि भारत छोड़कर जाने पर मोहनदास करमचंद गांधी का योगदान न के बराबर था।

हमें झूठ परोसा गया-धीरेंद्र त्रिपाठी

Advertisment

रजापुर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने "दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल" जैसी लाइनों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी देश ने आजादी बिना जंग के नहीं पाई है। कोई भी लड़ाई बिना तलवार के कैसे लड़ी जा सकती है और कैसे जीती जा सकती है। लगातार हमें इस कदर झूठ परोसा जा रहा है और हम उसी को सच मानकर बैठ गए हैं।

 

ये रहे मौजूद 

Advertisment

इस अवसर पर संदीप चौधरी, सूबेदार ओम पाल सिंह, जिले सिंह तेवतिया, सतीश चंद, दिलीप कुमार शर्मा, दिनेश राणा, हेमेन्त द्विवेदी, डॉ आर के शर्मा, नरेंद्र सिंह, गणेश चंद पांडे, संत बक्स, मनीष, कृष्णा, अजय वर्मा,गौरव बंसल आदि ने निर्णय लिया कि आजादी के बारे में लगातार फैलाये गए इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए 14 अप्रैल को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रजापुर इकाई एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Advertisment
Advertisment