Advertisment

Corporation Tax Collection: अपने ही लगा रहे चूना, कैसे वसूलें 37 करोड़ टैक्स ?

नगर निगम की टैक्स वसूली टीम में अस्थाई लोगों को भी लगाया गया है। पता चला है कि टैक्स वसूली करने वाले कुछ अस्थाई कर्मियों ने निगम को लाखों की चपत लगाई है। ऐसे में सवाल ये कि निगम 37 करोड़ की वसूली का टारगेट 12 दिन में कैसे पूरा करेगा ?

author-image
Rahul Sharma
gzb nagar nigam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हाउस टैक्स पर 12% ब्याज लागू होने मे 12 दिन शेष, वसूली के लिए निगम की जारी है कड़ी कार्यवाही

12 दिन में 36 करोड़ 90 लाख हाउस टैक्स वसूली हेतु निगम का टारगेट

संपत्ति कर को समय से जमा करें शहरवासी, नगर आयुक्त की अपील

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली को लेकर कार्यवाही कर  रहा है। पांचो जोन के अंतर्गत बीच-बीच में बड़ी कार्यवाही भी जोनल स्तर से होती रही है। कुछ बड़े बकायेदारों पर सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई गईl अवकाश दिवसों में भी कई स्थानों पर कैंप लगाए गएl मगर, जो टारगेट सेट किया गया था उसका लगभग 37 करोड़ अभी भी बकाया है। इस बीच ये खबरें भी सामने आई हैं कि टैक्स वसूली में लगाए गए कुछ कर्मियों ने वसूली ज्यादा की मगर विभाग को पैसा कम जमा कराकर गोलमाल कर दिया। इन हालातों में बड़ा सवाल ये है कि 12 दिन में करीब 37 करोड़ का टारगेट निगम कैसे पूरा करेगा ?

किस जोन से अब तक कितना बकाया

नगर आयुक्त के द्वारा शुरू कराए गए वसूली अभियान के तहत जो टारगेट पांचों जोन को दिया गया था यदि उनकी बात करें तो अब तक उसके हिसाब से 21 करोड़ की वसूली वसुंधरा जोन से बाकी है। जबकि सिटी जोन से नौ करोड़, मोहन नगर जोन से 4 करोड़, कविनगर जोन से दो करोड़ और विजयनगर जोन से 90 लाख की वसूली बाकी है।

12 दिन में वसूलने हैं 36.90 करोड़

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव द्वारा बताया कि 31 मार्च के बाद  12% ब्याज लगना है। लिहाजा 12 दिन शेष बचे हैं। जिसके लिए हाउस टैक्स वसूली की गति भी बढ़ रही है।  कवि नगर जोन से सबसे बेहतर वसूली हुई है। 12 दिन के भीतर 21 करोड़ की वसूली वसुंधरा ज़ोन  को करनी है, विजयनगर को 90 लाख मोहन नगर को 4 करोड़ कवि नगर को 2 करोड़ तथा सिटी जॉन को 9 करोड़ की वसूली लक्ष्य पूर्ति करते हुए करनी हैl

एक अप्रैल से लगेगा 12 फीसदी अतिरिक्त ब्याज

Advertisment

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव के मुतााबिक 31 मार्च के उपरांत बकाया हाउस टैक्स पर 12% का ब्याज भी लगेगा जिससे करदाताओं पर हाउस टैक्स की देयता बढ़ जाएगी  जिससे पूर्व अपना हाउस टैक्स सभी करदाता जमा कर दें लगातार अपील की जा रही है।

Advertisment
Advertisment