Advertisment

Crime : व्यापारी नेता पर हमला, व्यापारियों में आक्रोश

शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के भाटिया मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया जब भाटिया मोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता विकास शर्मा पर दबंगों ने शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार

author-image
Syed Ali Mehndi
व्यापारी पर हमला

व्यापारी पर हमला

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के भाटिया मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया जब भाटिया मोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता विकास शर्मा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनका सिर फट गया और उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी बेरहमी से पीटा गया। यह पूरी घटना चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली और निष्क्रियता पर सवाल उठना लाजिमी हो गया है।

विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन

 

Advertisment

 व्यापारी पर हमला

बताया जा रहा है कि विकास शर्मा किसी मामले में चौकी इंचार्ज के पास पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ दबंग किस्म के लोग वहां आ धमके और देखते ही देखते उन्होंने विकास शर्मा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने व्यापारी नेता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके परिजनों को भी नहीं बख्शा गया और सभी को बुरी तरह मारा-पीटा गया। इस हमले में विकास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आईं। परिजनों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमले की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में व्यापारी सिहानी गेट थाने पहुंच गए और घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता और दबंगों के साथ मिलीभगत के चलते यह हमला हुआ है। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो विकास शर्मा और उनके परिवार को इतनी गंभीर चोटें नहीं आतीं।

 दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई 

Advertisment

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही, चौकी इंचार्ज की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उसे निलंबित किया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह जिले भर में आंदोलन छेड़ देंगे और बाजार बंद कर विरोध जताएंगे। व्यापारी नेता अशोक मित्तल, राजीव गुप्ता, पंकज अग्रवाल, सीमा जैन समेत कई अन्य व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि व्यापारी वर्ग को डराने और दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास शर्मा पर हुआ यह हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे व्यापारिक समाज की गरिमा पर हमला है।

 मजबूत पुलिसिंग की आवश्यकता 

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं और पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका असर कानून व्यवस्था के साथ-साथ जिले की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। व्यापारियों ने मांग की कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें और दोषियों को कठोर सजा दिलाने का काम करें ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी दुस्साहसिक हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment