Advertisment

Crime: छेड़छाड़ करता था ससुर, इसलिए क्रिकेट बेट से मार डाला, स्वास्थ्यकर्मी हत्याकांड का खुलासा, बहू गिरफ्तार

शुक्रवार की रात पॉश इलाके गोविन्दपुरम में हुई रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या का पटाक्षेप हो गया है। वारदात उसकी विधवा पुत्रवधू ने क्रिकेट बेट से की थी। दावा है कि ससुर के छेड़छाड़ करने से आहत होकर वारदात को अंजाम दिया था। बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

author-image
Rahul Sharma
GZB murder khulasa

गोविन्दपुरम में ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बहू पुलिस हिरासत में। इनसेट में मृतक का फाइल फोटो।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

शुक्रवार की रात कविनगर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरम में हुई सीनियर सिटीजन की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की बहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक अपनी विधवा पुत्रवधू से छेड़छाड़ करता था। जिसके चलते बहू ने उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल क्रिकेट बेट भी बरामद कर लिया है।

ये हुई थी वारदात

डीसीपी राजेश कुमार के मुताबिक ग्राम चौकीदार मलखान सिंह निवासी ग्राम हरसांव कविनगर से सूचना मिली कि मकान नं0 D 273 शांतिकुंज गोविन्दपुरम के मालिक पाती सिंह की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना कविनगर पुलिस टीम मौके पर

पहुँची तो देखा कि घर के अन्दर कमरे में व अन्दर वाले गेट के बाहर खून पडा है। गेट को खोलकर देखा तो एक व्यक्ति जिसका नाम पाती सिंह उम्र 63 वर्ष है, अद्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मृत अवस्था में पडा था। आस-पड़ोस के लोगों व दौराने जाँच सीसीटीवी फुटेज और मृतक की पुत्रवधु आरती पत्नि स्व० जितेन्द्र सिंह के जुर्म स्वीकृति के आधार पर अभियुक्ता आरती को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी बहू ने पुलिस को ये बताया

गिरफ्तार अभियुक्ता आरती ने पूछताछ में बताया कि मेरे पति की 4 साल पहले मौत हो गई थी। मेरा अपने ससुर से विवाद चल रहा था। अभी एक महीना पहले मुझे कोर्ट के आदेश पर प्रथम तल पर कब्जा मिला है, क्योंकि मेरे ससुर मुझ जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाहते थे।

ससुर के स्त्रियों से थे संबंध

Advertisment

पूछताछ में आरती ने बताया कि मेरे ससुर का कुछ स्त्रियों से अनैतिक सम्बन्ध था। मेरे ससुर अपनी जायदाद इस स्त्रियों के नाम करना चाहते थे। जबकि मेरा ससुर मेरे साथ छेडखानी करता था।

सुबह की छेड़छाड़, रात को कर दिया कत्ल

आरोपी पुत्रवधू की मानें तो शुक्रवार सुबह झाडू लगाते समय ससुर ने उसके प्राईवेट अंगो को पकडा था। सुबह उसने कुछ नही कहा। लेकिन वो बहुत ज्यादा गुस्से में थी। ससुर एक्टिवा से शाम के समय घर आये और गेट का ताला खोलने लगे। तब ही किक्रेट के बैट से उनके सिर पर कई वार किये। ससुर चोट लगने पर लहराते हुए बाहर को भागे, सिर में से खून निकलने लगा तो मैंने कपडे पकड कर अन्दर खींचा और गिरते-पड़ते ससुर को अन्दर कमरे में खींच ले गई। वह चोट के कारण फर्श पर गिर गये। मैने गिरे हुए ससुर के सिर व चेहरे पर बैट से 02-03 वार और कर दिये। आँखो पर बैट मारा तो मेरे ससुर वही पर मर गये।

हत्या के बाद सबूत मिटाए

महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बैट ऊपर पीछे संदूक के नीचे छिपाकर रख दिया। वही से पोंछा लेकर बीच वाली लोबी (कमरा) में पोछा लगाकर खून साफ किया और पौंछे को धोकर पीछे बाथरूम में रख आई। बाहर भीड थी। मैंने अपने कपडे उतारकर पानी में सबूत मिटाने के उदेश्य से डाल दिये । और अपना गेट बन्द कर लिया।

बरामदगी

Advertisment

पुलिस ने महिला की निशानदेही पर घर से वारदात में इस्तेमाल लकडी का क्रिकेट बैट, घटना के बाद खून के धब्बे मिटाने में प्रयुक्त कपडे का पोछा, घटना के समय अभियुक्ता आरती द्वारा पहने कपडे़ बरामद कर लिए हैं।

Advertisment
Advertisment