Advertisment

Crime: असली बताकर महिला को दे दिए 50 तोले सोने के नकली जेवरात, सर्राफ बंधुओं पर FIR

देहात जोन के मुरादनगर में दो सर्राफा भाईयों ने 50 तोले सोने के बताकर एक महिला को नकली जेवरात थमा दिए। जेवरात का रंग उतरने लगा तो पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

author-image
Rahul Sharma
GHAZIABAD fake jwelery-001
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

Advertisment

बेटे-बेटी की शादी के लिए एक महिला ने दो सर्राफा भाईयों से 50 तोले सोने के जेवरात खरीदे। असली बताकर उन्होंने महिला को नकली जेवरात थमा दिये। इस ठगी का पता महिला को तब चला जब नकली गहनों पर चढ़ी पॉलिश उतरने लगी। महिला ने सर्राफा भाईयों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कराया है।

ये हुई वारदात

मुरादनगर के गांव शोभापुर निवासी संजय त्यागी की पत्नी अलका ने अपने बेटे-बेटी की शादी के लिए 50 तोले सोने की ज्वेलरी खरीदी थी। मुरादनगर के सक्को वाली गली में स्थित राधिका ज्वेलर्स नाम की शॉप से ये ज्वेलरी खरीदी गई। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ज्वेलरी की चमक फीकी पड़ने लगी। जब ज्वेलरी की पड़ताल कराई तो जानकारी मिली कि सोने के बताकर उन्हें नकली जेवरात थमा दिए गए हैं।

Advertisment

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने इस मामले में अलका त्यागी की शिकायत पर राधिका ज्वेलर्स के मालिक सगे भाईयों रोहन वर्मा और रोहित वर्मा के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया कि वह पिछले चार साल से इस दुकान से जेवरात की खरीद्दारी करती चली आ रही हैं।

कारगुजारी खुलने पर दुकान बदली

Advertisment

दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने खुलासा किया है कि आरोपी सर्राफ भाईयों की करतूत सामने आने पर जब उनसे जेवरात की कीमत वापस मांगी गई तो उन्होंने मुरादनगर की दुकान किसी और को बेचकर राजनगर-23 के संजय नगर में दुकान खोल ली। लेकिन उनकी रकम वापस नहीं लौटा रहे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

Advertisment
Advertisment