Advertisment

Crime: विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज

पॉश इलाके वसुंधरा में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। जहां ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे थे, वहीं पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर हत्या का केस रजिस्टर्ड किया है।

author-image
Rahul Sharma
gzb dahej hatya
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

इंदिरापुरम के वसुंधरा में एक विवाहिता की हुई मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस रजिस्टर्ड किया है। करीब तीन साल पहले ही शादी के बंधन में बंधी इस महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया है। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला

राजीव कालोनी मोहन नगर निवासी संजय कश्यप की ओर से इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी प्रतिभा की ससुराल वालों ने हत्या करके उन्हें उसके आत्महत्या करने की जानकारी दी। पुलिस से की शिकायत में संजय कश्यप ने जिक्र किया है कि मई 2022 में उन्होंने बेटी की शादी की थी। शादी में हैसियत और मांग के मुताबिक दान-दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

इस मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट में वसुंधरा के एमआईजी फ्लेट्स में रहने वाले प्रतिभा के पति सौरभ दुआ, ससुर देवेंद्र दुआ, देवर लवली और ननद काजल को नामजद किया गया है। 

पुलिस बोली-जांच जारी

मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मिली तहरीर के आधार पर केस रजिस्टर्ड किया गया है। सभी बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्यवाही होगी।

Advertisment
Advertisment