Advertisment

Crime : गैंगस्टर एक्ट के तहत नाजिया अख्तर की ढाई करोड़ की सम्पत्ति जब्त

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद महिला अभियुक्ता नाजिया अख्तर की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई थाना कविनगर पुलिस द्वारा की गई, जिसकी

author-image
Syed Ali Mehndi
20250726_175920_0000

करोड़ों की संपत्ति अटैच

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद महिला अभियुक्ता नाजिया अख्तर की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई थाना कविनगर पुलिस द्वारा की गई, जिसकी जानकारी एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने दी।

अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित 

पुलिस के अनुसार, नाजिया अख्तर पुत्री नसीम अख्तर निवासी 139 चमन कॉलोनी, न्यू बस अड्डा गाजियाबाद, के खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। जांच में यह सामने आया कि अभियुक्ता ने अपराध से अर्जित धन से विभिन्न प्रकार की चल-अचल संपत्तियां खरीदी हैं, जो अवैध स्रोतों से अर्जित की गई हैं।धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नाजिया अख्तर की कुल दो करोड़ चालीस लाख रुपये (₹2,40,00,000) मूल्य की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति में रिहायशी मकान, प्लॉट और अन्य चल संपत्तियां शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नाजिया अख्तर का आपराधिक इतिहास काफी संगीन रहा है, और उस पर संगठित रूप से आपराधिक गिरोह संचालित करने के गंभीर आरोप हैं।

Advertisment

अपराधियों के खिलाफ अभियान

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जिले में अपराधियों की अवैध संपत्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "नाजिया अख्तर के खिलाफ पहले से दर्ज गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जब संपत्ति की जांच की गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि यह संपत्तियां अपराध की आय से खरीदी गई थीं। ऐसे में नियमानुसार उक्त संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।"पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाजिया अख्तर के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसका संबंध एक सक्रिय गिरोह से बताया जाता है जो अवैध वसूली, धोखाधड़ी और संपत्ति हथियाने जैसे अपराधों में लिप्त रहा है। वर्तमान में पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कसा कानूनी शिकंजा 

Advertisment

गाजियाबाद पुलिस की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी अवैध कमाई पर पूरी तरह से कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। इस मामले में आगे की जांच प्रचलित है, और पुलिस नाजिया अख्तर की अन्य संपत्तियों की भी जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ने पर और भी संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है।

Advertisment

Advertisment
Advertisment