Advertisment

Crime: मंदिर के पास लूट, 70 साल की बुजुर्ग से वारदात

गाजियाबाद में बदमाशों के होंसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े बुजुर्गों को भी शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे। सिटी जोन में बदमाशों ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सुराग लगाने में नाकाम है।

author-image
Rahul Sharma
gzb MAHILA LOOT
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवादादाता।

सिटी जोन के पॉश इलाके पटेल नगर द्वितीय में बदमाशों ने सरेआम बाजार से घर लौट रही एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बाईक पर सवार थे।

ये हैं वारदात की पीड़िता

पटेल नंगर द्वितीय में रहने वाले स्व.राजेंद्र सिंह भास्कर की 70 वर्षीय पत्नी लीलावती बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान घर के पास बने शिव मंदिर के सामने स्कूटी पर आए बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही लीलावती के पुत्र सचिन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल की। मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

घटना दर्ज, मगर लुटेरों का सुराग नहीं

पुलिस ने घटना की शिकार बुजुर्ग महिला के बेटे सचिन भास्कर की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। मगर, लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े वारदात, FIR 3 दिन बाद

चौंकाने वाली बात ये है कि पॉश इलाके में ये वारदात दोपहर में करीब पोने तीन बजे होती है। मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगता है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये कि 18 फरवरी को होने वाली इस वारदात की रिपोर्ट पुलिस ने शुक्रवार की रात दर्ज की है। यानि कि तीन दिन बाद। सरेआम वो भी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में इस तरह की हील-हिवाली वो भी तब जब इस इलाके की एसीपी खुद एक महिला अफसर हैं। सवाल खड़े करने वाला है।

Advertisment
Advertisment