Advertisment

Crime: महिला गई पुलिस कमिश्नर के पास, बोली पति का जेठानी से चक्कर, जेठ ने किया छेड़छाड़ का प्रयास, FIR

एक महिला पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची और बताया कि उसके पति का जेठानी से चक्कर है। जबकि जेठ उससे छेड़छाड़ करता है। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित भी किया जा रहा है। थाना पुलिस भी नहीं सुन रही। कमिश्नर के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है।

author-image
Rahul Sharma
GHAZIABAD FIR-1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

सिटी जोन के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला पुलिस कमिश्नर के पास पहुंची और बताया कि उसके पति के अपने बड़े भाई की पत्नी से नाजायज संबंध हैं। जबकि उसका जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करता है। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित करके मारपीट की जाती है। एक बार समाज के लोग फैसला भी करा चुके हैं। मगर, ससुराल वालों की हरकतें नहीं रुक रहीं। महिला ने शिकायत की कि मामले में थाना पुलिस से भी गुहार लगाई मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर से की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ये है मामला

अम्बेडकर नगर, विजयनगर निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी क्रिश्चिन नगर(बागू) निवासी एक परिवार में 19 नवंबर 2021 को की थी। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शादी के तीसरे दिन से ही उसे दहेज कम लाने को लेकर ताने दिए जाने लगे। दहेज में कार की मांग की जाने लगी। ससुराल वालों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया, तो समाज के लोगों के हस्तक्षेप कर ससुराल वाले दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहकर वापस ले आए। मगर, फिर वहीं सब शुरू कर दिया।

पति को जिठानी संग देखा, एतराज जताया

दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि एक दिन उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। इस बात की शिकायत उसने सास से की, तो उसे ये कहकर चुप कर दिया और मारपीट की गई कि इस घर में ऐसे ही चलता है।

जेठ ने की छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई हुई

दर्ज एफआईआर के मुताबिक पहली मंजिल पर बने उसके कमरे में एक दिन उसे अकेला पाकर जेठ आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह उनसे बचकर उसने इस बात की जानकारी सास और पति को दी, तो फिर उसे पीटा गया और घर से निकाल दिया।

इन पर हुई FIR

Advertisment

इस मामले में पति-सास, जेठ-जेठानी के अलावा विवाहिता की ननद और ननदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई अन्य अपराधिक धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisment
Advertisment