/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/08/a4CGY8GqoPz7fCAsEln4.jpg)
कांग्रेस विरोध प्रदर्शन
गाजियाबाद, आईबीएन संवाददाता
महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर पर पैसे बढ़ाने को लेकर विरोध दर्ज किया, जिला कांग्रेस कार्यालय पर सिलेंडर को रखकर विरोध दर्ज किया। जहां महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
महंगाई की मार
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे, कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार की नीतियों से आमजन मानस बहुत अधिक परेशान है, कांग्रेसजनों का कहना है कि एक तरफ सरकार आमजन की हितैषी होने का नाटक करती है और मौका मिलने पर सरकार आमजन की जेब पर डाका डालने से गुरेज नहीं करती, कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सरकार की गलत नीतियों पर आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
भाजपा जन विरोधी
इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिलेंडर ₹400 था तब भाजपा के लोग विपक्ष में हाहाकार मचने का काम करते थे एक दर्जन से अधिक भाजपा की महिला पदाधिकारी और नेता सड़कों पर सिलेंडर की तस्वीर लेकर हाथ में आलू प्याज लेकर विरोध प्रदर्शन करते थे लेकिन अब वे लोग कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
यह रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव,युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर प्रत्याशी लालमन सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस निर्वतमान जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह, वरिष्ठ नेता अश्विनी त्यागी,सेवा प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश चीनी, जिला युवा उपाध्यक्ष ताज राणा, उज्जवल गर्ग, पूर्व जिला महासचिव आस मोहम्मद मलिक, एडवोकेट पूर्व जिला महासचिव सुभाष शर्मा, जयवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।