Advertisment

Drunkard Arrested: खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस ने कसी नकेल, 628 लोगों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर जोन, देहात जोन और ट्रांस हिंडन जोन में विशेष अभियान चलाया। इस तीन घंटे के अभियान में 628 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गाजियाबाद | क्राइम

author-image
Akash Garg
खुले में शराब पीने वाले गिरफ्तार

खुले में शराब पीने वाले गिरफ्तार Photograph: (Social media )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाई बी एन संवाददाता 

यह भी पढ़ें: टेम्पों में बैठकर चोरी करने में हरियाणा की दो महिलाएं गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर जोन, देहात जोन और ट्रांस हिंडन जोन में विशेष अभियान चलाया। इस तीन घंटे के अभियान में 628 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: CM Yogi की सख्ती के बाद अंसल ग्रुप के विरुद्ध दर्ज हुई FIR, 400 करोड़ से अधिक की देनदारी

शहर में इतने लोगों का पुलिस ने किया चालान 

शहर जोन में सबसे ज्यादा 244 लोगों को पकड़ा गया। इनमें कोतवाली नगर से 71, विजयनगर से 32, सिहानी गेट से 22, नंदग्राम से 44, कवि नगर से 39 और मधुबन बापूधाम से 36 लोग शामिल हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, दो राहगीरों की मौत

ट्रांस हिंडन में 143 लोग हुए गिरफ्तार

ट्रांस हिंडन जोन में 143 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें इंदिरापुरम से 18, कौशांबी से 23, खोड़ा से 22, साहिबाबाद से 21, लिंक रोड से 24, शालीमार गार्डन से 17 और टीला मोड़ से 18 लोग शामिल हैं।

देहात क्षेत्र में भी नहीं है पीछे 

डीसीपी रुरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया इसी तरीके से इस 3 घंटे के अभियान में देहात जोन में पुलिस ने 241 लोगों को पकड़ा। जिसमें से थाना लोनी में 16 ट्रोनिका सिटी में 44 अंकुर विहार में 20 लोनी बॉर्डर में 37 मसूरी में 19 मुरादनगर में 30 मोदीनगर में 28 निवाड़ी में 07 भोजपुर में 09 वेव सिटी में 06 क्रॉसिंग रिपब्लिक में 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Advertisment

यह भी पढ़ेंकई घंटे चला High Voltage Drama, 162 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक बोला-जीना नहीं चाहता

पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों का मेडिकल कराया। इसके बाद सभी का पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया। इस अभियान में सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल रहे। पुलिस पिछले एक महीने से यह अभियान चला रही है।

काफी समय से मिल रही थीं शिकायत

पुलिस के अनुसार लोगों की शिकायत थी कि सड़कों पर खुलेआम शराब पीने से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। इसलिए यह अभियान सड़क किनारे, शराब की दुकानों के पास और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया।

Advertisment
Advertisment