/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/30/2sKJ0y9dYmFBz1vzqoS4.jpg)
ईद की नमाज
गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
रमजान के पाक महीने के बाद ईद के त्यौहार की तैयारी मुस्लिम समुदाय ने शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत सबसे प्रमुख बात ईद की नमाज की अदायगी होती है। जिसके लिए कल सुबह से ही मुस्लिम समुदाय ने उत्साह एवं अकीदत देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन में अपनी सारी तैयारियां पूरी करनी है जिसके अंतर्गत विभिन्न मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य तरह की व्यवस्थाओं को सुचारु किया गया है।
खुतबा है जरूरी
ईद की नमाज के बाद खुतबे की रिवायत है। नमाज पढ़ने वाले इमाम खुत्बा नमाज के बाद शुरू करते हैं जहां वह बताते हैं कि ईद की फजीलत क्या है ईद क्यों मनाई जाती है और ईद का मकसद क्या है।
हर छोटा बड़ा मिलता है गले
ईद की सबसे खूबसूरत बात यह है कि बिना अमीरी गरीबी छोटा बड़ा सही गलत देखे हुए लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं और ईद के मुबारकबाद देते हैं निश्चित रूप से यह त्यौहार आपसी भाईचारे मोहब्बत और अमन का पैगाम देता है।
नमाज से होगा आगाज
शहर गाजियाबाद में विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज़ का वक्त यह रहेगा। जहां लोग अपनी सुविधा और समय को देखते हुए ईद की नमाज अदा कर सकते हैं सभी मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
प्रमुख मस्जिदें
1. मस्जिद लुहारपुरा - 7:30 और 8:30
2. पीर वाली मस्जिद लालकुआं - 8:00
3. मरकज मस्जिद 6:35और 8:15
4. ईदगाह मस्जिद -8:15
5. कैला मस्जिद - 8:00
6. चमन कॉलोनी - 6:35
7. दिल्ली गेट - 6:40
8. सराय नजर अली - 8:00
9. बाजार वाली मस्जिद - 6:40
10. बिलाल मस्जिद - 7:00 और 8:00
11. कस्साबान - 8:00
12. जामा मस्जिद - 8:30
13. डासना गेट -9:00
14. कुरैशी मार्केट - 8:30
15. नई मस्जिद -----8:00
16. नूर -ए -इलाही मस्जिद --8:30
17. बिलाल मस्जिद --7:45
18. मदीना मस्जिद --8:00
19. मोमिन मस्जिद --7:30
20. मुकाम -ए -इब्राहिम --7:45
21. आयशा मस्जिद -6:35 और 8::00