/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/26/img-20251126-wa0264-2025-11-26-15-23-30.jpg)
कार्यक्रम में भाग लेते नेतागण
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र में भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा ने न केवल संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि स्थानीय नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और राष्ट्रभाव को नई ऊर्जा भी प्रदान की। यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक डॉ. सुनील शर्मा और भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया, जबकि स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/26/img-20251126-wa0273-2025-11-26-15-24-05.jpg)
भक्ति का जन सैलाब
भारत माता और सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पूरे क्षेत्र में उमड़े जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के नारों और संगठन की उत्साहपूर्ण ऊर्जा ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अनुशासन और जोश देखते ही बनता था, जो इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाता है।मुख्य अतिथि असीम अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और विलक्षण प्रशासनिक कौशल से भारत को एक सूत्र में बांधा। उन्होंने कहा, “राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं, और एकता ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।” उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
राष्ट्र भाव विकास और एकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि खोड़ा–मकनपुर की जनता ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यह सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए राष्ट्रभाव, विकास और एकता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार हमें निस्वार्थ सेवा और अनुशासन का संदेश देते हैं, जिनके आधार पर भाजपा सरकार नागरिकों के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।इस पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से सरदार एस.पी. सिंह, रीना भाटी, पंकज भारद्वाज, नवनीत मित्तल, प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, विनय गुप्ता, दविंदर गिरी, पंडित आर.डी. शर्मा, पूर्व पार्षद अभिनव जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे खोड़ा–मकनपुर में निकली यह ऐतिहासिक यूनिटी यात्रा सरदार पटेल के अखंड भारत के संकल्प को पुनः सशक्त करती है और यह संदेश देती है कि भाजपा एकता, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की अपनी मूल भावना को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)