/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/img-20251120-wa01921-2025-11-20-13-10-21.jpg)
पदयात्रा
गाज़ियाबाद,वाईबीएन संवाददाता
आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शहर विधानसभा में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई इस विशाल पदयात्रा में क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे एक जन-पहल का रूप प्रदान किया।
जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
पदयात्रा का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, शहर विधायक संजीव शर्मा तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की उपस्थिति में हुआ। प्रारंभिक स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र में जनभागीदारी की शक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि शहर विधानसभा की यह पदयात्रा आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी ही किसी भी विकासयोजना का आधार होती है। वहीं, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय सहयोग और निरंतर संवाद से ही संभव है। यह पदयात्रा इसी सकारात्मक संवाद की शुरुआत है।भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी सफल होगा जब यह केवल सरकारी अभियान न रहकर जन-जन के जीवन का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा ने शहर विधानसभा में जनसंपर्क को नई ऊर्जा प्रदान की है।
जनता ने किया भव्य स्वागत
पदयात्रा का समापन प्रताप विहार स्थित स्वदेशी चौक पर हुआ, जहां स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग ने यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समापन सभा में विधायक संजीव शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की यह उत्साहपूर्ण भागीदारी क्षेत्र के विकास और सुशासन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर और समर्पित प्रयास जारी रखेंगे।कार्यक्रम में अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा सहित अनेक मंडल एवं महानगर पदाधिकारी शामिल थे। संपूर्ण आयोजन का संचालन पदयात्रा संयोजक संजय कांत शर्मा ने किया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)