Advertisment

Event : हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छता ही सेवा अभियान”

स्वच्छ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आज “स्वच्छता ही सेवा अभियान- एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025 तक निरंतर

author-image
Syed Ali Mehndi
20250925_102817_0000

रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता

“स्वच्छ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आज “स्वच्छता ही सेवा अभियान- एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025 तक निरंतर चल रहा है, जिसमें रेलवे प्रशासन और यात्री दोनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

IMG-20250925-WA0036
सफाई अभियान

एक घंटा प्रतिदिन 

 सुबह 8 बजे से 9 बजे तक मेम्बर फाइनेंस, रेलवे बोर्ड ऊषा वेणुगोपाल ने अपनी मौजूदगी से अभियान को गति दी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वच्छता कोई आदत भर नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। जब सभी मिलकर इसे जीवन का हिस्सा बना लेंगे, तभी भारत वास्तव में स्वच्छ और सशक्त बनेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। इस मौके पर स्टेशन निदेशक ने उन्हें पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। इसी क्रम में पीएफए संजय उप्रेती, एफए एंड सीएओ ओम प्रकाश और सीनियर डीईई/ईएमयू/गाजियाबाद स्तुति का स्वागत भी किया गया।अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर में स्वच्छता, श्रमदान और हरियाली को प्रोत्साहन देने वाली कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। पार्किंग क्षेत्र में श्रमदान कर अधिकारियों ने यात्रियों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया। लोको और गार्ड विश्रामालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का महत्व उजागर किया गया।

सामूहिक जागरूकता प्रयास 

पूरे आयोजन का नेतृत्व स्टेशन निदेशक ने किया। उन्होंने अभियान को संगठित और प्रेरक रूप प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी सीटीआई सपना दत्ता ने प्रभावशाली ढंग से किया।समारोह में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें स्टेशन अधीक्षक महेश शर्मा, टिकट निरीक्षक भगत सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक (लाइन) बी.एल. मीना, सीएचआई अजय शर्मा, एलपीआई बलबीर सिंह, जेई (वर्क्स) वैभव तथा सीएमआई (सेनिटेशन) अविनाश प्रमुख रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर स्वच्छता और हरियाली को अपनाने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य केवल स्टेशन को स्वच्छ बनाना नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन को यह संदेश देना भी है कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहल समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

Advertisment
Advertisment