/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/19/img-20251119-wa0178-2025-11-19-15-16-48.jpg)
कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
महानगर कांग्रेस कमेटी ने कम्पनी बाग घंटाघर स्थित कार्यालय पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सादगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, कार्य एवं देशहित में किए गए योगदान को याद किया।
इंदिरा गांधी को किया नमन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक था। आज भी उनके निर्णय लेने की क्षमता और मजबूत नेतृत्व देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्र निर्माण, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और देश की सुरक्षा मजबूती जैसे कई बड़े कदम उठाकर भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया और नया मार्ग प्रशस्त किया।
यह रहे मौजूद
जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव बिजेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष इस्माइल, सूर्यकांत, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव (अनुसूचित जाति विभाग) बाबूराम शर्मा, महासचिव अमित कुमार बंटी, हीरालाल, मोहम्मद कासिम, महासचिव रामप्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष सैय्यद वली हसन, उपाध्यक्ष अशोक लहरी, के.के. वर्मा, आबिद मालिक, यूनुस कुरैशी, महेश दत्त गौतम, उपाध्यक्ष यश कौशिक, महासचिव पवन शर्मा, सुनील शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव मोनिका स्वामी, मोहम्मद फहीम खान, अमीचंद खैरा, उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, गुलाफशा, सचिव हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष हरीश गोयल, मंडल अध्यक्ष अलका शर्मा, माया भारती, राजीव शर्मा, महासचिव रवि शंकर सूर्या, हर्ष सूर्या, वार्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह रावत, साहिल, शाकिर अल्वी, साहिल अल्वी और तालेवर शाह मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र हित और सामाजिक सौहार्द की भावना को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा के साथ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)