Advertisment

Event: फ्लावर शो में हर घर प्लांटेशन के लिए होगा प्रयास

इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित होने वाले फ्लावर शो के जरिये गाजियाबाद नगर निगम हर घर प्लांटेशन के लिए भी प्रयास करेगा।

author-image
Sunil Kumar
नगर निगम

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता ।

नगर निगम इस बार फ्लावर शो करने जा रहा है। जिसमें लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अहम भूमिका रहेगी। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम जोर शोर से तैयारियां प्रारंभ कर चुका है।नगर आयुक्त का कहना है कि शहर में प्रदूषण के स्तर में सुधार और हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ये कवायद की जा रही है। हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष रमा त्यागी ने नगर आयुक्त से मुलाकात की गई तथा कार्य योजना बनाई गईl

ये होगी कोशिश

park

फ्लावर शो के माध्यम से शहर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता रहा है इसी क्रम में नगर निगम के साथ इंदिरापुरम नीति खंड के स्वर्ण जयंती पार्क में फ्लावर शो का आयोजन होगा पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी बड़े-बड़े शहरों व्यापारी भी मेले में अपना स्टॉल लगाएंगेl

प्रतियोगिता से करेंगे जागरूक

गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में बेहतर कार्य कर रहा है इस बार गाजियाबाद नगर निगम के साथ फ्लावर शो होगा जिसमें पर्यावरण जागरूकता हेतु कई प्रतियोगिताएं भी रखी जाएगी साथ ही कार्यक्रम में वर्कशॉप भी होगी जिससे होम कंपोस्टिंग, बाल्कनी गार्डन, ट्रे गार्डन, कचरा निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगाl

वर्कशॉप का होगा आयोजन

Advertisment

नगर आयुक्त गाजियाबाद ने बताया कि फ्लावर शो शहर का भव्य कार्यक्रम रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कई वर्कशॉप भी होगी। पर्यावरण से शहर को जोड़ा जाएगा। हर घर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। शहर की स्वच्छता और सुंदरता हर घर की जिम्मेदारी है। 

हर वर्ग को जोड़ेंगे

नगर आयुक्त के मुताबिक फ्लॉवर शो की आयोजन से शहर वासियों को लाभ होगा कार्यक्रम में हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, वेस्ट से बनी आकृतियां आकर्षण का केंद्र होगी लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम को भव्यता दी जाएगीl

Advertisment
Advertisment