Advertisment

Event : हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य बाइक रैली का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस द्वारा भव्य ‘बाइक एवं स्कूटी तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। यह रैली कविनगर रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों

author-image
Syed Ali Mehndi
20250813_143544_0000

बाइक रैली

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस द्वारा भव्य ‘बाइक एवं स्कूटी तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। यह रैली कविनगर रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। रैली के शुभारंभ अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा फहराना न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता का संदेश भी देता है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दें।

भारत माता की जय

रैली में सैकड़ों बाइक और स्कूटियों पर तिरंगे लहराते हुए प्रतिभागियों ने शहर की सड़कों पर भ्रमण किया। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। रैली शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने फूल बरसाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। यह नजारा पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और गौरव को चरितार्थ करता दिखाई दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, सिविल डिफेंस सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

देशभक्ति की भावना 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि इस तरह की तिरंगा रैलियां नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करती हैं तथा उन्हें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि यह जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने बताया कि इस प्रकार की रैलियों से हर घर तिरंगा अभियान को और गति मिलती है। लोग स्वयं प्रेरित होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं, जिससे न केवल देशभक्ति का वातावरण बनता है बल्कि बच्चों और युवाओं में भी राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत होती है।

पूरा शहर एकजुट

रैली का समापन कविनगर रामलीला मैदान में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह अपने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, संस्थानों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें।इस रैली ने न केवल शहरवासियों में जोश और उमंग भर दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि गाजियाबाद के नागरिक हर अवसर पर अपने राष्ट्र के सम्मान में एकजुट होकर खड़े होते हैं। तिरंगा रैली का दृश्य आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Advertisment

Advertisment
Advertisment