/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/untitled-design_20250918_133455_0000-2025-09-18-13-38-03.jpg)
प्रदर्शनी का उद्घाटन
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्ट्रेट सभागार, राजनगर में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।
पीएम के जीवन की झलक
कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन सफर, संघर्ष, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में लगे विभिन्न चित्र और पोस्टर मोदी जी की तपस्या, त्याग और समर्पण की गाथा बयान कर रहे थे।कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को केवल सत्ता तक सीमित न रखकर इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का माध्यम बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेगी और समाजहित में योगदान देने का संकल्प लेगी।भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत यह प्रदर्शनी एक सार्थक पहल है, जिसका उद्देश्य मोदी जी के त्याग और राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने और प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
आत्मनिर्भरता, विकास और गौरव
विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, विकास और गौरव का नया इतिहास रचा है। प्रदर्शनी के जरिए उनके विज़न और कार्यों को जनता के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया है। वहीं, पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि मोदी जी का जीवन पूरी तरह से जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है और उनकी नीतियों ने हर वर्ग के लोगों को आत्मविश्वास दिया है।कार्यक्रम में सुशील गौतम, पप्पू पहलवान, तरुण शर्मा, प्रदीप चौधरी, पार्षद सुरेंद्र नागर, गौरव चोपड़ा, कपिल वशिष्ठ, विनोद कसाना, कृष्ण त्यागी, नीरज त्यागी, विनीत शर्मा, ऋचा भदौरिया, प्रीति चंद्रा, रेणु चंदेला, अंजना त्यागी, सिमी त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।यह प्रदर्शनी आने वाले दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी और लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, उनकी नीतियों और भारत के विकास की गाथा से परिचित कराती रहेगी। आयोजकों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद में और भी कई सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us