Advertisment

Event : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 मई को मनाए जाने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस की पूर्व संध्या पर

author-image
Syed Ali Mehndi
रेड क्रॉस कार्यक्रम

रेड क्रॉस का कार्यक्रम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 8 मई को मनाए जाने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6, 7 और 8 की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

रेड क्रॉस के उद्देश्य 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रेड क्रॉस के उद्देश्यों, सेवाओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ना था। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक और मानवीय विषयों पर आधारित चित्र बनाकर न केवल अपनी कला का परिचय दिया, बल्कि रेड क्रॉस के संदेश को भी चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे चित्रों में शांति, सेवा, सहायता, आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा जैसे विषय प्रमुख रूप से उभरे।

बढ़ाया बच्चों का हौसला 

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ. पी. यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि समाज सेवा के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी उत्पन्न करती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और रेड क्रॉस समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

बच्चों का किया मार्गदर्शन 

रेड क्रॉस समिति की सचिव डॉ. किरण गर्ग ने छात्राओं से संवाद करते हुए रेड क्रॉस के इतिहास, स्थापना, उद्देश्यों और इसके वैश्विक मानवीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस संस्था दुनिया भर में युद्ध, आपदा और महामारी जैसी परिस्थितियों में निस्वार्थ सेवा करती है। डॉ. पूनम शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा के महत्व, आपदा प्रबंधन की रणनीतियों तथा रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सेवा कार्यों पर जानकारी साझा की।

Advertisment

यह रहे मौजूद 

इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन सविता त्यागी, रेड क्रॉस सदस्य नरेंद्र कुमार शर्मा, विद्यालय के शिक्षकगण तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों को सेवा, संवेदना और सहयोग के मूल्यों की याद दिलाई। सभी ने एकमत होकर ऐसे आयोजनों की निरंतरता की आवश्यकता पर बल दिया और भविष्य में भी रेड क्रॉस के इस प्रकार के रचनात्मक और जनजागरणकारी प्रयासों में सहभागिता की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisment
Advertisment