Advertisment

Event : संजय नगर रामलीला मैदान में धूम-धाम से संपन्न हुआ 21 जोड़ो का सामूहिक विवाह

संजय नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में 21 जोड़ियां का सामूहिक विवाह किया गया इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया आयोजन पूरी तरह से सफल साबित हुआ। : Event

author-image
Syed Ali Mehndi
shadi-1

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक (ट्रस्ट) के तत्वावधान में विगत तीन दिन से गौ कथा का आयोजन किया जा रहा था। जिसके पश्चात रविवार को ट्रस्ट के तत्वावधान 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन संजय नगर रामलीला मैदान में किया गया जिसके अंतर्गत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा चयनित आस-पास के क्षेत्रों की आर्थिक रूप से निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। विवाह के पश्चात कन्यादान के साथ संस्था द्वारा वर-वधू को घरेलू उपयोग का भी सभी सामान उपलब्ध कराया गया और सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ो को भावी सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह से पूर्व सभी दूल्हे संजय नगर एल ब्लॉक स्थित शिव मंदिर से घोड़ी पर बैठकर बड़े ही धूमधाम से बारात लेकर रामलीला मैदान पहुंचे और वहां पहुंचकर विवाह के अन्य रस्मों को पूर्ण किया।

बारातियों ने दिया आशीर्वाद 

विवाह कार्यक्रम में उपस्थित कथावचक गुरु माँ मंजू भारद्वाज ने कहा की निर्धन कन्याओं के विवाह कराने से बढ़कर पुनः का कोई कार्य नहीं है और कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक (ट्रस्ट) जैसी संस्थाएं सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए काफी हितकर और महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ वर-वधू को अपना आशीर्वाद देकर विदा किया।

Advertisment

समाज दहेज की कुरीतियों पर लगेगी लगाम 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा वाशिंग पाउडर के चैयरमैन प्रेमचंद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी, स्थानीय पार्षद पप्पू नागर, अजयपाल प्रमुख, ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज शर्मा, समाजसेवी संजीव चौधरी, मीडिया प्रभारी अनुज राघव, अमरदत्त शर्मा, भाजपा नेता रमेश चौधरी, सागर कश्यप, विनीता त्यागी, कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा, लीलाधर त्यागी, विनोद राघव, पंडित यूएन वत्स, रविंद्र टोकस, सत्यनारायण टोकस, रेखा चौधरी, अभिषेक गर्ग, राजीव त्यागी, समाजसेवी रविंद्र सिंह राणा, सतपाल सिंह देशवाल, झम्मन चौधरी, किरणपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभा शर्मा व अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment