/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/02/WuufdfwG64EvjRsC9Kr6.jpg)
प्राइवेट चिकित्सा हेल्थ केयर संगठन का कार्यक्रम आयोजित
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देवीलाल सिंह प्राइवेट चिकित्सक हेल्थ केयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुशवाह वह समस्त पदाधिकारी की तरफ से स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद जाकर बुके देकर, मिठाईयां खिलाकर एवं गिफ्ट देकर बहुत ही हर्षोल्लास से स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी का बर्थडे उत्सव मनाया, जिसके लिए उन्होंने (PCHA)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संपूर्ण संगठन का धन्यवाद किया।
बेहतरीन अधिकारी हैं डॉ.देवीलाल -डॉ संजय कुशवाहा
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डॉ संजय कुशवाहा ने कहा कि डॉक्टर देवीलाल सिंह एक शानदार अधिकारी और बेहतरीन इंसान है वह हमेशा ही संगठन की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर सुलझाने में मदद करते हैं एवं गरीब मजदूर पिछड़े लोगों को उच्च चिकित्सा सेवा दिलाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग एवं दिशा निर्देशन देते हैं। उन्होंने कहा संगठन इसी तरह बेहतर लोगों के साथ उनकी खुशियों में शामिल होता है ताकि एक सकारात्मक माहौल के साथ लोगों की मदद की जा सके।
पीसीएचए का हार्दिक धन्यवाद - देवीलाल
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी देवीलाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन चिकित्सा व्यवस्था को गाजियाबाद में सुचारू ढंग से चलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि संगठन आगे भी गरीब लोगों को इसी तरह सस्ती चिकित्सा उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
बढ़ रहा संगठन, जुड़ रहे डॉक्टर
संगठन के संबंध में डॉक्टर संजय कुशवाहा ने कहा कि उनका संगठन तेजी से बढ़ रहा है और ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर संगठन में सम्मिलित हो रहे हैं। संगठन का उद्देश्य की गरीबों को अच्छी और सस्ती चिकित्सा सुविधा महिया कराई जा सके ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश बेहतर हो और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहते हुए सकारात्मक कार्य करें।