Advertisment

Event : समाजवादी पार्टी ने चलाया पीडीपी पंचायत अभियान

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा 2027 की तैयारी शुरू की है जिसके अंतर्गत पार्टी ने पीडीपी पंचायत आयोजन शुरू किए हैं ताकि जनता तक पहुंचा जा सके महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रही है

author-image
Syed Ali Mehndi
समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम

सपा का कार्यक्रम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता।

समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू किया है। सपा के अनुसार यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा। 

सपा प्रवक्ता ने बताया कि पीडीए चर्चा अभियान जनपद गाजियाबाद जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कि जा रहा है जिसमें जनपद गाजियाबाद के हर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए चर्चा की जा रही है साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र राजीव कॉलोनी सेक्टर प्रभारी महेश जाटव साजिद मलिक द्वारा पीडीए चर्चा की।

लोनी-लाजपतनगर में भी चर्चा

लाजपत नगर सेक्टर प्रभारी सुरेंद्र यादव पीडीए चर्चा की लोनी विधानसभा क्षेत्र में महिला सभा जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी द्वारा फौजी गार्डन लोनी में पीडीए चर्चा की/ इसी के साथ मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में सत्येंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष द्वारा भूपेंद्र पुरी में पीडीए चर्चा की महिला सभा महानगर अध्यक्ष किरण कालिया द्वारा 56 गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र सिद्धार्थ विहार में आयोजित की गई।

 सपा ने शुरू की 2027 की तैयारी

 सपा के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि अब पूरी पार्टी ने मन बना लिया है कि तैयारी शुरू की जाए और 2027 के लिए एक मजबूत चुनावी रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद कमान संभाल रहे हैं और पूरे प्रदेश के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों पर पहली नजर रख रहे हैं।

Advertisment

सपा ने आयोजित किया कार्यक्रम

 महिलाओं को मिल रही है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 इस संबंध में सपा नेत्री रश्मि चौधरी का कहना है कि समाजवादी पार्टी में हमेशा ही महिलाओं को बहुत मान सम्मान मिला है साथ ही काम करने की आजादी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी पार्टी ने महिलाओं को दिए ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए महिलाओं ने कमरकस ली है और जन-जन तक भाजपा की भ्रष्टाचारी नीतियों का वेतन किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment