Advertisment

Event : सपा ने मनाई छत्रपति साहूजी महाराज जी की जयंती

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सामाजिक न्याय के अग्रदूत और कोल्हापुर रियासत के महान शासक राजश्री छत्रपति साहूजी महाराज जी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया

author-image
Syed Ali Mehndi
20250626_205431_0000

सपा का कार्यक्रम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सामाजिक न्याय के अग्रदूत और कोल्हापुर रियासत के महान शासक राजश्री छत्रपति साहूजी महाराज जी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का उद्देश्य साहूजी महाराज के आदर्शों और कार्यों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाना था।

सामाजिक सुधार कार्य

छत्रपति साहूजी महाराज का शासन काल 1894 से 1922 तक रहा। इस दौरान उन्होंने भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने सबसे पहले नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू कर सामाजिक समानता की नींव रखी। वे पिछड़े, दलित, गरीब और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने छात्रावास, मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं की शुरुआत की, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

यह रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा विकी सिंह, जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी संदीप प्रधान, सौदान गुर्जर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ताहिर हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा चांद हुसैन, रोहित माथुर, राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा कृष्ण कुमार यादव, जिला सचिव नवीन कुमार शर्मा, महानगर सचिव युवजन सभा मोहम्मद शमशाद, गोपाल सिंह, पूनम सिंह, सुनील जिंदल, विकास जाटव, गुड्डू चौधरी, सोनू गुर्जर, रिजवान चौधरी, राहुल रावत तथा कार्यालय प्रभारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामाजिक समरसता 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने साहूजी महाराज के सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चर्चा की और उनकी नीतियों को आज के समाज में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन "जय साहूजी महाराज" के नारों के साथ किया गया।यह आयोजन सामाजिक न्याय के प्रति समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह संकल्प लिया गया कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisment

Advertisment
Advertisment