Advertisment

Event : महिला आयोग की सदस्य 25 जून को करेंगी जनसुनवाई

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल 25 जून को गाजियाबाद जिले के मोदीनगर और लोनी तहसील में महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

author-image
Syed Ali Mehndi
Untitled design_20250622_171311_0000

महिला आयोग सदस्य

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल 25 जून को गाजियाबाद जिले के मोदीनगर और लोनी तहसील में महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

महिलाओं की जनसुनवाई 

डॉ. हिमानी अग्रवाल सुबह 11:00 बजे तहसील मोदीनगर में महिलाओं से संवाद करेंगी और उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को सुनेंगी। इस जनसुनवाई के दौरान महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, विवाह संबंधी विवाद या अन्य किसी भी प्रकार की सामाजिक, कानूनी या प्रशासनिक समस्याओं को सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रख सकेंगी। इसके उपरांत दोपहर 02:00 बजे से तहसील लोनी में इसी प्रकार की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

Advertisment

सकारात्मक कदम 

राज्य महिला आयोग की यह पहल ऐसे समय पर हो रही है जब समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और न्याय की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। आयोग का उद्देश्य न केवल महिलाओं को न्याय दिलाना है, बल्कि उन्हें यह विश्वास दिलाना भी है कि वे अकेली नहीं हैं और उनकी आवाज सुनी जाएगी।कार्यक्रम की सूचना पहले से प्रसारित की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। इच्छुक महिलाएं अपनी शिकायत या समस्या का लिखित प्रार्थना पत्र लेकर कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित हो सकती हैं। मौके पर आयोग की सदस्य स्वयं समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित समाधान का प्रयास करेंगी।

प्रशासन तैयार

Advertisment

जिला प्रशासन, महिला कल्याण विभाग और स्थानीय पुलिस को भी इस कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि इस जनसुनवाई से कई महिलाओं को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का आत्मबल भी प्राप्त होगा।इस कार्यक्रम से महिलाओं को न केवल अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह शासन और समाज के बीच एक सकारात्मक संवाद की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा।

 

 

Advertisment
Advertisment