Advertisment

Events : भाजपा ने किया केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन

भाजपा ने मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री............

author-image
Syed Ali Mehndi
भाजपा कार्यक्रम बजट

भाजपा केंद्रीय बजट संगोष्ठी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

भाजपा ने मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर केंद्रीय बजट पर प्रकाश डाला। 

 ऐतिहासिक बजट

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा तय करने वाला बजट है। 50 लाख 65 हजार करोड़ के बजट से विकसित भारत के संकल्प को निश्चित रूप से नए पंख लगेंगे। केंद्र सरकार ने बजट 2025–2026 में हर नागरिक का ध्यान रखा है। बजट के लक्ष्य में विकसित भारत 2047 का रोड मैप बनाया गया है। देश का बजट बुनियादी और आर्थिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला है। 

 महिलाओं की चिंता 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला साबित होगा। नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर स्लैब लागू नहीं होना मध्यम वर्ग को सीधा लाभ देगा। 

 लोक कल्याणकारी

महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बजट पूरी तरह से लोक कल्याणकारी है, जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। उन्होंने मंचासिन सभी अतिथियों, महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा टीम, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम के संगोष्ठी में पधारने पर आभार जताया। 

 विकास का बजट

Advertisment

गोष्ठी का संचालन महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह ने किया। केंद्रीय बजट संगोष्ठी में वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी सिंह, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अमरदत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, बृजेश्वर निम्मी ने भी बजट के खास बिंदुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 

 यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अन्य मंचासिन पदाधिकारियों में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सुशील गौतम, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment