Advertisment

Events: नेहरू युवा केंद्र में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद एवं माय भारत गाजियाबाद, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान एवं देवेंद्र कुमार उपनिदेशक के मार्गदर्शन में राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद

author-image
Syed Ali Mehndi
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद एवं माय भारत गाजियाबाद, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान एवं देवेंद्र कुमार उपनिदेशक के मार्गदर्शन में राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। 

 चंद्रशेखर रमन आदर्श 

कार्यक्रम के पृष्ठभूमि के विषय में देवेंद्र कुमार उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ने बताया की चंद्रशेखर रमन ने 28 फरवरी 1928 भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में जो रमन प्रभाव की खोज की थी उनके सम्मान में यह दिन हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

 विज्ञान के नवाचार

इस वर्ष इस दिन का थीम विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नवाचार के प्रति जागरूकता एवं लगाव पैदा करना है। आज ही राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ भी किया गया।

 भाषण प्रतियोगिता 

प्रधानाचार्य नीतू चावला ने तकनीकी के सदुपयोग विषय पर अपने विचार रखें। ज्ञान दिवस के उपलक्ष में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें आकांक्षा पालक और भूमिका एवं सीमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेताओं में अपना स्थान बनाया।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को प्राचार्य नीतू चावला उपनिदेशक देवेंद्र कुमार तथा उन अतिथियों ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। 

Advertisment

 यह रहे मौजूद

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद की तरफ से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों एवं छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी पल्लवी शर्मा अंजू सिंह के निर्देशन में किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीलम श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तालिब ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Advertisment
Advertisment