Advertisment

Event : रालोद ने मनाई चौधरी अजीत सिंह की जयंती, भाजपा ने आँख चुराई

रालोद नेताओं ने स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती काफी धूमधाम से मनाई लेकिन भाजपा ने दूरी बना ली भाजपा के किसी महापुरुष का कार्यक्रम होता है रालोद ज़रूर शामिल होता है.

author-image
Syed Ali Mehndi
आरएलडी कार्यक्रम

आरएलडी का कार्यक्रम

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता।

रालोद नेताओं ने चौधरी अजीत सिंह की 46वीं जयंती बहुत धूमधाम से मनाएं लेकिन मौके पर भाजपा का कोई नेता आयोजन में दिखाई नहीं दिया दरअसल कुछ समय पहले जब दलों ने भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया था उसके बाद से रालोद के सभी नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संबंध में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाढ़-चल का हिस्सा लेते हैं लेकिन रालोद के गद्दार नेता के कार्यक्रम में भाजपा नजर नहीं आई।

रालोद ने नहीं दिया आमंत्रण

भाजपा के नेता ने नाम न छापने की शर्तें बताया कि इस संबंध में रालोद द्वारा कोई भी निमंत्रण पत्र पार्टी को आधिकारिक रूप से नहीं दिया गया था बात यहां तक है कि किसी को व्यक्तिगत रूप से भी नहीं बुलाया गया था।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता इस कार्यक्रम में आखिर क्यों शामिल होता। जबकि हमने इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं शहर विधायक संजीव शर्मा से बात करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

हवन

रालोद नेताओं ने किया गुणगान 

इस अवसर पर चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी ने कहा, " चौधरी अजीत सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और कमेरों की आवाज़ को बुलंद किया। वे सात बार लोकसभा सांसद, एक बार राज्यसभा सदस्य और चार बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे। जब भी उन्हें सत्ता मिली, उन्होंने किसानों के हक में नीतियाँ बनाईं और क्रांतिकारी निर्णय लिए एडवोकेट अजयवीर चौधरी ने कहा कि जब चौधरी अजीत सिंह जी उद्योग मंत्री थे, तब उन्होंने देशभर में 44 नई चीनी मिलें स्थापित कराईं और मिल की दूरी 25 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करवाई, जिससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ हुआ।

Advertisment

आरएलडी नेताओं ने लगाई हाजिरी 

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजय वीर चौधरी क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन' जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मुखिया' दिलावर सिंह' डायरेक्टर इंद्रपाल सिंह' ऋषिपाल सिंह' आनंद सिंह' हरेंद्र फौजी' विजयपाल सिंह' पवन कुमार' राजीव कुमार' दया वीर सिंह' राजवीर सिंह' सुशील सिंह' सोनपाल सिंह' मास्टर योगेंद्र सिंह' समरजीत सिंह' महक सिंह' जोगिंदर सिंह' रामकुमार सिंह' एडवोकेट गौरव प्रताप सिंह'

एडवोकेट सौरभ प्रताप सिंह' गोपी ठाकुर' विशाल सिंह' बलवान सिंह' विक्रम सिंह' कुशल पाल सिंह' गौतम सिंह' राजवीर सिंह' अजय कुमार' उदेश कुमार' जितेंद्र सिंह' बलजीत सिंह' ब्रह्मदत्त' जगत सिंह' सतबीर सिंह' जगपाल सिंह' जगत सिंह' संजीव आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment