Advertisment

Exclusive Ghaziabad Crime: परिवार गया था जिम कार्बेट घूमने, पीछे से हो गया ये काम...जाने क्या हुआ ?

सिटी जोन के एक पॉश इलाके में रहने वाला परिवार नेनीताल और जिम कार्बेट घूमने गया था। वापस लौटा तो जो हुआ उसे देखकर सब सन्न रह गए। परिवार सोच रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया ?

author-image
Rahul Sharma
gzb chori-1 (3)
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

Advertisment

सिटी जोन के कविनगर थाना क्षेत्र में पॉश इलाका चिरंजीव विहार है। यहां रहने वाला एक परिवार घूमने के लिए जिम कार्बेट और नैनीताल गया था। वापस लौटकर आए तो घर की हालत देखकर सन्न रह गए। पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

इस परिवार के साथ हुई घटना

चिरंजीव विहार के 9/ 124 में ध्रुव सिंह परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी स्नेहा और बच्चों के साथ आठ अप्रैल को ध्रुव सिंह नैनीताल और जिम कार्बेट घूमने गए थे। 12 अप्रैल को वो वापस लौटे तो घर की हालत देखकर अवाक रह गए।

Advertisment

ये हुई घटना  

घर का मैन गेट खुला हुआ था। घर के भीतर सामान यहां-वहां फैला पड़ा था। बेडरूम में डबलबेड खुला हुआ था। उसके भीतर का सारा सामान फैला था। बेडरूम की अलमारी से भी सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था। जबकि घर में मौजूद करीब 80 हजार रुपये नगद के अलावा सोने की तीन चेन, एक सोने का कड़ा, 5-6 सोने की अंगूठी, कानों के झुमके आदि के अलावा अन्य कीमती सामान गायब था।

पुलिस को दी सूचना, FIR दर्ज

Advertisment

ध्रुव ने तुरंत ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के साथ-साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे

पुलिस ध्रुव के घर में और आस-पास के सीसीटीवी को खंगालने के अलावा पड़ोसियों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस को इस बात का भी शक है कि ध्रुव के परिवार के घूमने के लिए जाने की जानकारी किन-किन लोगों को थी।

Advertisment

किसी नजदीकी पर शक

हालाकि ध्रुव सिंह ने मामले में किसी पर घटना में शामिल होने की आशंका नहीं जताई है। मगर, पुलिस को शक है कि वारदात में कोई ऐसा शामिल है जिसे इस परिवार के बाहर जाने की जानकारी थी। पुलिस इस एंगल पर मामले की पड़ताल में जुट गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घटना का पटाक्षेप होगा। 

Advertisment
Advertisment