Advertisment

Fabulous: सेवा,सुरक्षा, सुशासन के 8 साल कार्यक्रम में सफाई मित्रों का अहम योगदान, भव्य महोत्सव, व्यवस्था 1 नंबर

योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूरे सूबे में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शहर के पॉश इलाके कविनगर के रामलीला मैदान में भी भव्य आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में निगम के स्वास्थ मित्रों ने जिस तरह की सफाई व्यवस्था रखी, उसकी सब तारीफ कर रहे हैं।

author-image
Rahul Sharma
GHAZIABAD safai mitr-1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में यूपी सरकार के सेवा सुशान और सुरक्षा के 8 साल के उपल्क्ष्य में महोत्सव चल रहा है। महोत्सव का दूसरा दिन भी सफल रहा। आयोजन में सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम के सफाई मित्रों पर है। सब उसकी तारीफ कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने व्यवस्था में अधिकारियों के अलावा 30 सफाई मित्रों की टीम को लगाया है।

निगम की कवायद

सेवा सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गाजियाबाद कवि नगर रामलीला ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तथा गाजियाबाद नगर निगम, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, मत्स्य विभाग, मुख्य विकास विभाग व अन्य विभाग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैंl  महोत्सव के दूसरे दिन भी अतिथियों का आवागमन बना रहा। गाजियाबाद नगर निगम की योजनाओं की प्रदर्शनी को भव्यता से निगम अधिकारियों द्वारा दिखाया गया। साथ ही नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश से आई हुई पुस्तक सेवा सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष का भी बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूशन किया गया।

सफाई की जिम्मेदारी, सफाई मित्रों के कंधे आई

गाजियाबाद नगर निगम कार्यक्रम की व्यवस्था में अहम रूप में दिखाई दिया। नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों तथा टीम की ड्यूटी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगाई थी। जिसमें अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार तथा विभागीय अधिकारियों ने कमान संभालीl पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था, नियमित पानी के छिड़काव की व्यवस्था, फागिंग व एंटी लारवा के छिड़काव की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल व आसपास साफ सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए गाजियाबाद नगर निगम की टीम कार्यक्रम में विशेष रूप से लगी हुई है।

30 सफाई मित्र संभाल रहे जिम्मेदारी-मिथलेश

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार 30 सफाई मित्रों की टीम अलग से सफाई व्यवस्था के लिए लगाई गई है जो की प्रातः और रात्रि में लगी हुई है इसके अलावा 50 डस्टबिन तथा चार मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए हैं नियमित फॉगिंग का कार्य भी कार्यक्रम में विशेष रूप से कराया जा रहा हैl

Advertisment
Advertisment