Advertisment

Fight over Kirtan: देवी नाइट में घमासान, कई के सिर फूटे, FIR

नवरात्र में देवी के कीर्तन के दौरान दो गुटों में जमकर घमासान हुआ। कई के सिर फूटे, कई को और चोटें आईं। पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें चार लोगों को नामजद कराते हुए अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है।

author-image
Rahul Sharma
Worship of Maa Kalaratri
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

कोतवाली नगर क्षेत्र में नवरात्र के मौके पर कराई जा रही देवी नाईट के दौरान रात में कीर्तन के दौरान दो पक्षों में विरोध को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस में चार लोगों को नामजद कराते हुए कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ये है मामला

कोतवाली नगर क्षेत्र में न्यू कोट गांव मोहल्ला है। यहां यशोदा मेडिकल स्टोर के पास वीरवार की रात गली के ही कुछ लोगों ने देवी नाइट(कीर्तन का आयोजन किया था। गली में टेंट लगाकर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने तेज आवाज में डीजे चलने पर आपत्ति जताते हुए एतराज किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे चले। इसमें करीब आधा ददर्जन लोग घायल हो गए।

Advertisment

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में कपिल पुत्र शीशपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें मुहल्ले में ही रहने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों को नामजद किया गया है जबकि कुछ अज्ञात लोगों पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है।

दोनों पक्षों में पहले भी हो चुका है झगड़ा

Advertisment

पुलिस के मुताबिक इस मामले के दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भी पार्किंग को लेकर विवाद चला आ रहा है। उस विवाद में भी तनातनी हुई थी। जिसका कुछ लोगों ने मिल-बैठकर फैसला करा दिया था।

Advertisment
Advertisment