Advertisment

Fire: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, मालिक फरार, FIR दर्ज

गाजियाबाद के मेरठ से सटे निवाड़ी कस्बे में अवैध तरीके से चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार रात भीषण आग लग गई। घटना के बाद जहां फैकट्री का संचालक फरार हो गया, वहीं पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा द्ज किया है।

author-image
Rahul Sharma
GZB FIRE

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निवाड़ी कस्बे में गांव अबूपुर है। यहां एक मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हालाकि आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

संचालक भाईयों पर मुकदमा

अवैध फैक्टरी संचालकों की पहचान नूर मोहम्मद और प्रवल निवासी लोनी के रूप में हुई। दोनों आरोपी सगे भाई है और लोनी से निवाड़ी आकर अवैध पटाखा फैक्टरी चला रहे थे। आग लगने के बाद आरोपी संचालक फैक्टरी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

Advertisment

ये हुई घटना

ग्रामीणों के मुताबिक हैरिटेज एकेडमी के पास बने एक मकान में रविवार रात तेज धुंआ उठता दिखा। कुछ देर में ही आग की लपटें निकलने लगी। आग से अंदर रखे पटाखों में तेज धमाके होने लगे। सूचना पर फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मकान में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। आग के कारण काफी सामान जल गया।

एसीपी बोले-दो भाई कर रहे थे संचालन

Advertisment

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय के मुताबिक मकान गांव अबूपुर निवासी विकास का है। विकास ने लोनी निवासी नूर मोहम्मद और प्रवल पुत्र शब्बीर को किराए पर दिया हुआ था। मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। सौंदा चौकी प्रभारी भानू प्रकाश की तहरीर पर नूर मोहम्मर और प्रवल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisment
Advertisment