Advertisment

Fraud: रक्षा की रसोई के नाम पर महिला को पटाया, फिर चूना लगाया, साइबर ठगों से आप रहे सावधान

गाजियाबाद के सिटी जोन में सोशल मीडिया पर सक्रिय एक महिला को साइबर ठगों ने रक्षा की रसोई नाम के एक फेसबुक के जरिये पहले अपने जाल में फंसाया, फिर मोटा चूना लगा दिया। फर्जीवाड़े की भनक लगने पर पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।

author-image
Rahul Sharma
gzb fraud
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

जो महिलाएं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और महिलाओं से संबंधित प्लेटफार्मों पर बने महिलाओं से संबंधित पेजों या साइट्स से जुड़ी हैं ये खबर उनके लिए खास है। सिटी जोन में एक महिला को रक्षा की रसोई नाम के एक फेसबुक पेज के जरिये पहले टास्क के एक गेम में फंसाया गया। टास्क पूरा करने पर कुछ पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। मगर, पैसे निकालने की एवज में नया टास्क देकर और कुछ पैसे जमा कराने के बहाने महिला को ठगी का शिकार बना लिया गया। मामला समझ में आने पर पीड़ित महिला ने विजयनगर थाने में केस रजिस्टर्ड कराया है।

विजयनगर थाने में दर्ज हुई FIR

सिटी जोन के विजयनगर थाना क्षेत्र के गऊपुरी गली नंबर एक में रहने वाले विकास कुमार पाल की पत्नी चित्रा के साथ ये वारदात हुई है। चित्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 66 डी के तहत केस रजिस्टर्ड किया है।

इस तरह से फंसाया

वर्क फ्राम होम ओप्रच्यूनिटी के नाम पर फेसबुक पर बने रक्षा की रसोई नाम के एक पेज के जरिये पहले महिला को उससे जोड़ने का प्रलोभन दिया गया। फिर उसके बाद बताया गया कि कुछ टास्क कंप्लीट करने के बाद इनकम होगी। महिला को झांसे में लेने के लिए उसके खाते में कुछ पैसे ट्रांसफऱ किए गए। मगर, उन पैसों को निकालने के लिए नया टास्क और कुछ पैसे अपने खाते में जमा कराने को कहा गया।

शक होने पर महिला पहुंची पुलिस के पास

महिला को उस वक्त शक हुआ जब उससे बार बार किसी न किसी बहाने से रुपये जमा कराने को कहा गया। इस पर महिला ने विजयनगर थाने में फोरजरी की शिकायत की।  

Advertisment
Advertisment