/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/dAT3qhcfk3P7acE1juOO.jpg)
गंगोत्री अपार्टमेंट
दिल्ली से उत्तर प्रदेश की एंट्री पॉइंट पर यूपी गेट के पास गंगोत्री टावर है। यह हाई राइज बिल्डिंग अवैध कब्जे के शिकंजे में बुरी तरह जकड़ी हुई है। गंगोत्री टॉवर का निर्माण 1989 में किया गया था। जिसमे 440 फ्लैट हैं। लेकिन अधिकतर फ्लैट्स पर लोग अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे हैं।
अवैध कब्जा- नशे का कारोबार
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/gDYcVIhPoJs4f7hRwcss.jpg)
गंगोत्री अपार्टमेंट निवासी शमीम खान के मुताबिक, असामाजिक तत्व यहां सक्रिय हैं जो नशे, शराब के कारोबार में लिप्त हैं। अक्सर ये लोग बंद फ्लेट्स के ताले तोड़कर कब्जा कर लेते हैं। टावर में कई समस्याएं हैं। जिनमें कचरा निपटान, सीवरेज और यहां के निवासियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे अहम हैं। इस इलाके में शराब की दुकानें भी हैं। इसलिए, लोग और यहां तक ​​कि मूल आवंटी भी यहां रहना पसंद नहीं करते। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि इतने सालों में प्राधिकरण ने इस ओर गंभीरता से ध्यान ही नहीं दिया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/eYhzfCGh6zK8M5lpzipj.jpg)
महिला सुरक्षा चिंताजनक
गंगोत्री टावर में रहने वाली नरगिस खान की मानें तो उनकी छोटी बच्ची है। पति जॉब करते हैं। ऐसे में वह घऱ में तो अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। लेकिन बिल्डिंग के आसपास और प्रांगण में महिलाओं से छेड़छाड़ मानो आम बात है।
चलते रहते हैं लाठी डंडे, वीडियो होते हैं वायरल
गौरतलब है कि गंगोत्री अपार्टमेंट हमेशा से ही शरारती तत्व,दबंग और असामाजिक तत्वों का अड्डा रहा है। कई बार यहां लाठी-डंडों की बरसात हुई। मुकदमे लिखे गए। पुलिस ने एक्शन भी लिया, मगर हालात नहीं सुधरे। कुछ महीने पहले यहीं का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला को दबंग जमकर पीट रहे थे।
गंदगी का अम्बार बीमारियों का खतरा
हॉट प्रॉपर्टी और पॉश एरिया के बावजूद गंगोत्री अपार्टमेंट आपको किसी कूड़े के ढेर की तरह नजर आएगा। जहां गंदगी का अम्बार लगा है। जिसके चलते गंभीर बीमारियों का भी खतरा हमेशा बना रहता है लेकिन जीडीए और नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। अपार्टमेंट में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। जिनमें बच्चे-बुजुर्ग भी हैं। गंदगी के चलते विभिन्न बीमारियां अपना प्रकोप फैला रही हैं। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।
78 फ्लैट कराए गए थे कब्जा मुक्त
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/09/dAT3qhcfk3P7acE1juOO.jpg)
जीडीए अपर सचिव प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि हाल ही में अभियान चलाकर 78 फ्लैट खाली कराए गए थे। अभी दोबारा सूची बनाई जा रही है जल्द फिर इस संबंध में अभियान चलाया जाएगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)