गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में होगा सैल्यूट तिरंगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का भव्य आयोजन।
शहीद दिवस पर होगा सैल्यूट तिरंगा
सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सैल्यूट तिरंगा द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में काम कर रहे 25 महान विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
सैल्यूट तिरंगा द्वारा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन 23 मार्च को गजियाबाद के वंदना फॉर्म संसारा बैक्वेट वसुंधरा में किया जाएगा जिसमें सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवीर सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम सयोंजक रूपेंद्र सिंह रोमी ने बताया उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शहीद दिवस के दिन करने का उद्देश्य उन बहादुर दिलों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
बलिदान दिवस है 23 मार्च
यह दिन उन भारतीय सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने के लिए भी मनाया जा रहा है जिन्होंने अपने देश की आजादी की लड़ाई के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।
23 मार्च को उस दिन के रूप में याद किया जाता है जब तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों, भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के 25 महान विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
वंदना सोनी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने बताया कि 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें उत्तर प्रदेश के 25 लोगों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। वहीं विपिन चौधरी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा ने कहा शहीदों को याद करके श्रधांजलि अर्पित की जाएगी और देश के उन वीरों को याद किया जाएगा जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ।
इस मौके पर मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष भाजपा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल, राष्ट्रीय महामंत्री रवि चिकारा, राष्ट्रीय महामंत्री अंजना त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल तेवतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रधान, जिला अध्यक्ष मनीष चौहान जिला अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दीपमाला चौधरी, और सैल्यूट तिरंगा की टीम उपस्थित रहेगी।