Advertisment

Ghaziabad News: बारिश के चलते स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

भारी बारिश के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अलर्ट पर। पढ़ें पूरी खबर।

author-image
Dhiraj Dhillon
School closed
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। भारी बारिश के चलते गाजियाबाद में एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सीबीएसई समेत सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यमुना में बढ़ रहा जलस्तर

ह‌रियाणा के हथनीकुंड से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गाजियाबाद और बागपत बार्डर के गांवों में बाढ़ जैसे हालात होने के चलते प्रशासन अलर्ट है। यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।  अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट लगातार प्रशासन और सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राउंड द क्लॉक मॉनीटरिंग की जा रही है। 

तीन दिनों से हो रही बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें

गाजियाबाद में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को भी दोपहर बाद से लगातार हुई बारिश से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। इसी के चलते प्रशासन ने बुधवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यमुना में जलस्तर बढ़ने से लोनी और ट्रोनिका सिटी में हालात बदतर हो रहे हैं। कई स्थानों पर घरों में पानी घुसने की खबर भी आ रही है। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है और साथ अनावश्यक रूप से यात्रा करने की अपील की है।
Heavy Rainfall school closed
Advertisment
Advertisment