/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/01/uDNMsOz5a9XOL1gOgwNa.jpg)
पथराव के बाद जमा लोग Photograph: (Photo journalist sunil kumar )
गाजियाबाद वाई बी एन संवाददाता
गाजियाबाद के मुरादनगर में बृहस्पतिवार रात कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, दोनों पक्षों में मारपीट हुई और जमकर पथराव हुआ। करीब बीस मिनट तक हुए पथराव में मौके पर अफरा-तफरी मची रही। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: बेनतीजा रही ट्रंप जेलेंस्की वार्ता, शांति की उम्मीद को धक्का
टक्कर लगने के बाद बड़ा विवाद
दरअसल रोहित त्यागी कार से बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे आर्यन त्यागी के साथ रावली रोड पर जा रहे थे। रावली रोड पर बिलाल मस्जिद के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे किराना के सामान से भरे ई रिक्शा से जा टकराई। हादसे में ई रिक्शा सवार सुब्हान(9)घायल हो गया। चालक ने कार को साइड में लगा बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद रोहित व ई रिक्शा चालक असलम के बीच विवाद हो गया।
ई रिक्शा चालक के परिजनों ने किया पथराव
मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज व मारपीट शुरू हो गई। असलम पक्ष के लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, इससे करीब बीस मिनट तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर मय पुलिस फोर्स के वहां पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। संघर्ष में रोहित त्यागी, अनिल त्यागी, रंजन त्यागी, राहुल त्यागी, आर्यन त्यागी और गुलफाम घायल हो गए।
पुलिस ने मोहम्मद कैफ सहित 5 को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि कार व ई रिक्शा की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोहम्मद कैफ, जुल्फिकार, रहीसुद्दीन, अकरम, असलम निवासी इंद्रापुरी को गिरफ्तार किया है