Advertisment

Ghaziabad Crime: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष मामले में एफआईआर

गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में 5 दिन पूर्व जमानी के विवाद में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

author-image
Neeraj Gupta
नोएडा पुलिस
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद जिले के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में 5 दिन पूर्व जमानी के विवाद में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। एक पक्ष पर जानलेवा हमला कर धारदार हथियारों और राइफल से फायरिंग करने का आरोप था। 

थाना टीला मोड में दर्ज कराई रिपोर्ट में अंकित त्यागी S/O उपेन्द्र त्यागी, निवासी असालतपुर फर्रुखनगर ने कहा कि विपक्षी विरेन्द्र त्यागी अमरेश त्यागी, उमेश, नरेश S/O मीना व पौत्र (प्रशान्त S/O उमेश सोनी त्यागी S/O उमेश त्यागी रजत त्यागी, अन्नू त्यागी, लक्की त्यागी, अंकुर त्यागी S/O रेखा त्यागी, अनुज त्यागी S/O रेखा त्यागी व ग्राम प्रधान योगेश गुप्ता तथा कुछ अज्ञात लोग ग्राम की खलियान की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। हमने इनका विरोध किया तो 09 मार्च को करीब शाम 6 बजे विरोध करने पर उपरोक्त सभी ने हमारे साथ मारपीट की। 

तीन लोग गंभीर रूप से हुए थे घायल

मारपीट के दौरान इन्होने धारदार हथियार, राईफल से हमला किया जिसमे अंकित त्यागी S/O उपेन्द्र त्यागी, मेरा छोटा भाई अभिषेक त्यागी तथा मेरे पिता उपेन्द्र त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गये। मेरे पिता की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। सभी का इलाज चल रहा है। 

जमीन को लेकर आए दिन हो रहे झगड़े

टीला मोड क्षेत्र में आए दिन जमीन को लेकर लोगों में झगड़े होने के मामले बढ़ रहे हैं। लोनी और आसपास के इलाके में भूमि को लेकर लोगों में रंजिश के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ग्राम पंचायत के माध्यम से कुछ मामलों के निपटारे की कोशिश जरूर करती है। 

Advertisment
Advertisment