Advertisment

Ghaziabad Crime: शौहर ने बीवी पर सरेआम फेंका तेजाब, हालत गंभीर, क्यों हुई वारदात, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में एक शौहर ने अपनी बीवी पर सरेआम चौराहे पर तेजाब फेंक दिया। जहां महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी को लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

author-image
Rahul Sharma
GZB tezab-1

बीवी पर तेजाब डालने वाला शख्स लोगों की पिटाई के दौरान और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे छुड़ाकर ले जाते हुए।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर। 

सिटी जोन के पॉश इलाके शास्त्रीनगर की रेड लाइट पर आज एक शौहर ने अपनी बीवी पर सरेआम तेजाब उड़ेल दिया। जहां गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के दौरान चौराहे पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस तेजाब कांड से सभी हैरान हैं।

ये हुई वारदात

वाक्या करीब साढ़े बारह बजे का है। एक महिला पैदल ही शास्त्री नगर चौराहे की रेड लाइट से गुजर रही थी। इसी दौरान एक शख्स हाथ में तेजाब की बोतल लेकर आया और उसका ढक्कन खोलते ही उसे महिला पर उड़ेल दिया। रेड लाइट पर खड़े वाहन चालक जब तक कुछ समझ पाते महिला सिर से पूरी तरह तेजाब में नहा चुकी थी और दर्द से चित्कार करने लगी। भाग रहे शख्स को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा और पास की ही शास्त्रीनगर पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने तेजाब से झुलसी महिला को गंभीर हालत में पास के ही सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी की जमकर की पिटाई

इस घटना ने दौरान शास्त्रीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ वहीं मौजूद थे। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। व्यापारी नेता अवधेश शर्मा ने बताया कि आरोपी घायल महिला को अपनी पत्नी बता रहा था। 

महिंद्रा एंक्लेव निवासी है आरोपी

एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शख्स महिंद्रा एंक्लेव का रहने वाला विश्वजीत परमाकर है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले घर से लापता हो गई थी। इस बात से ही वो नाराज था। और इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस एसीपी के मुताबिक शख्स से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment
Advertisment