Advertisment

Ghaziabad Crime: दहेज में लाखों रूपये और गहने झटके फिर 4 वर्ष बाद घर से निकाला

बुलंदशहर की एक विवाहिता को शादी के चार साल बाद ससुरालियों ने उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया। दहेज में लाखों की नकदी और गहने भी लिए थे। पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

author-image
Neeraj Gupta
INDIRA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता 

बुलंदशहर की एक विवाहिता को शादी के चार साल बाद ससुरालियों ने उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया। दहेज में लाखों की नकदी और गहने भी लिए थे। पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पल्लवी वत्स पुत्री स्व उमेश कुमार शर्मा निवासी मंना-120बी, प्रेमनगर जिला बुलंदशहर हाल निवासी मना-271, सैक्टर-1, वसुंधरा थाना इन्दिरापुरम ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी शुभम कुमार दीक्षित पुत्र राजीव कुमार दीक्षित निवासी 2/395, सैक्टर-2, ब्लॉक के पीछे आवास विकास कालोनी कासगंज से 8 मई 2021 में बड़ी धूमधाम से हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार सम्पन्न व सांस्कारित की गयी थी। 

परिवार वालों ने सोने चांदी के गहने, नकदी कार और घर का सभी सामान दहेज में दिया था। लेकिन कुछ माह के बाद से ससुराल वालों ने और दहेज की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। अगले साल फरवरी में पल्लवी ने एक पुत्री को जन्म दिया। परिवार वालों ने तब भी काफी सामान दिया लेकिन बेटी पैदा होना उनको रास नहीं आया और परेशान किया जाने लगा। 

Advertisment

पीड़िता की मां को कैंसर होने पर भी उत्पीड़न जारी रहा

पल्लवी ने यह कहकर भी काफी समझाया कि पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां को कैंसर है। वह और दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते है। लेकिन ससुरालिये नहीं माने और उसके साथ मारपीट करके धक्के देकर घर से निकाल दिया। ससुर भी शराब पीकर मारपीट करता था। पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद ससुराल वालों से माफी मांगकर समझौता 27 सितंबर 2023 को पुलिस की मौजूदगी में हो गया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने उत्पीड़न जारी रखा और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। 

दहेज उत्पीड़न में इनके खिलाफ मुकदमा 

Advertisment

शुभम कुमार दीक्षित (पति), राजीव कुमार दीक्षित (ससुर), खुशबू (ननद) और मंजू दीक्षित (सास) निवासी 2/395 सेक्टर 2 आवास विकास कालोनी के पीछे कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

Advertisment
Advertisment