ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता
कौशांबी में रहने वाली एक महिला से एक व्यक्ति ने मेट्रोमोनियल साइट से मुलाकात की और फिर शादी कर डाली। लेकिन शादी को रजिस्टर्ड नहीं कराया। महिला ने आरोप लगाया कि पति समेत अन्य आरोपियों ने भरोसा जमाकर 3.5 करोड़ रूपये से ज्यादा हड़प लिए। ऐसा उसकी एफडीआर तुड़वाकर किया। पुलिस ने पति समेत 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
सुजाता पत्नी हरीश कुमार निवासी फ्लैट नंबर 002 सतपुड़ा अपार्टमेंट, कौशांबी ने पुलिस कमिश्नर, कमिश्नरेट गाजियाबाद को दिए आवेदन संख्या 2025 में कहा कि हरीश कुमार पुत्र अज्ञात निवासी फलैट नंबर 602 सतपुड़ा अपार्टमेंट, कौशांबी, जानवी कधीरिया पत्नी सक्षम बधौरिया निवासी वसुन्धरा व सक्षम बधूरिया पुत्र अज्ञात निवासी वसुन्धरा हैं। कहा कि हरीश कुमार ने हिंदू विवाह रीति के अनुसार उसके साथ धोखाधड़ी से शादी की थी। कुछ दिनों के बाद उसने अपनी शादी को पंजीकृत करने के लिए कहा, लेकिन उसने शादी को पंजीकृत करने से पूरी तरह से इनकार कर दिया और शादी को पंजीकृत करने के लिए बहाने बनाने शुरू कर दिए और इन सबके बाद आवेदक ने प्रतिवादी को दिखाया कि उसने एक नोटरी के साथ शादी का समझौता किया था।
फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत जाल बुना
महिला ने कहा कि जब भी शादी रजिस्टर्ड करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया और बहाने बनाने शुरू कर दिए। लेकिन जब दोनों में रजामंदी हुई तो 1 महीने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। आरोप लगाया कि इंडस बैंक में खाता खोलने के बाद उसने पीएनबी खाते में रखी 3.5 करोड़ की लगभग एफडीआर (फिक्स डिपज़िट) की तोड़ दिया और अपने अन्य खातों में ट्रांसफर कर ली।
50 लाख के गहने भी हड़पने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि 10 दिन पहले वापस आए और कुछ सोने के गहने उसे वापस दे गए और 50 लाख के सोने के गहने अभी वापस नहीं किया। धोखा देकर उन्होंने आवेदक के सोने पर भी अवैध कब्जा कर लिया। पति ने आरोप लगाया कि पति ने कुछ चेक पर हस्ताक्षर करा लिए थे।