Advertisment

Ghaziabad में बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

यमुना का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। डीएम गाजियाबाद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया है और जरूरत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
Loni Ghaziabad
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। यमुना का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोनी इलाके के खेतों में यमुना का पानी पहुंचने लगा है, हालांकि अभी आबादी वाले क्षेत्र सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दरअसल लगातार हो रही भारी बारिश और हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना उफान मार रही है। यमुना के डूब क्षेत्रों में पानी भर चुका है और डैम व बैराज खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे गाजियाबाद में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इससे शहर और डूब क्षेत्र वाले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मंदर ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया से लगातार अपडेट लेते रहें। डीएम ने कहा कि प्रशासन अलर्ट मोड पर है और जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने भी इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।

डीएम की हिदायतें

  • ऊंचे स्थानों की पहचान कर पहले से तैयारी कर लें।
  • खाद्य सामग्री (बिस्किट, लाई, भुना चना), दवाइयां, ओआरएस और क्लोरीन स्टॉक कर लें।
  • जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक आदि) वाटरप्रूफ बैग में सुरक्षित रखें।
  • गर्भवती महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार व्यक्तियों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।

टोल फ्री नंबर और कंट्रोल रूम

  • बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
  • कंट्रोल रूम नंबर: 0120-2989032, 2986150
  • टोल फ्री नंबर: 1077
  • आपातकालीन सहायता: 108, 102

 Ghaziabad news today | floods | Yamuna water level today

Yamuna water level today floods Ghaziabad news today
Advertisment
Advertisment