Advertisment

Ghaziabad News: दिल्ली की कलम बेईमान है, किसानों को सही भाव नहीं देती: Rakesh Tikait

यूपी गेट पर भाकियू ने किसान क्रांति दिवस मनाया। राकेश टिकैत ने हवन और पंचायत में हिस्सा लिया। 2018 की किसान तिरंगा यात्रा के बाद से हर साल 2 अक्टूबर को किसान क्रांति दिवस मनाया जाता है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Rakesh Tikait

गाजियाबाद, वाईबीएन न्यूज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- दिल्ली की कलम बेईमान है, किसानों को सही भाव नहीं देती। किसान नेता ने कहा अधिकारी “बकाने” का काम करते हैं लेकिन हमें अपनी पुरानी पंचायती परंपरा नहीं भूलनी हैं। पंचायतें होती रहेंगी, तो अधिकारी भी सुनेंगे। उन्होंने यूपी गेट (किसान क्रांति गेट) पर हवन के बाद किसान ने भाकियू के 40 साल पूरे होने पर 2026 में 40 साला मनाए जाने का भी ऐलान किया।

किसान क्रांति दिवस मनाया

यूपी गेट (गाजीपुर बॉर्डर) पर आज गुरुवार को किसान क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने हवन किया। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचे। बता दें कि कि वर्ष 2018 में हरिद्वार से राजघाट तक किसानों की तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। उस समय यूपी गेट पर पुलिस ने किसानों को राजघाट जाने से रोक दिया था। उसी घटना की याद में हर साल 2 अक्टूबर को किसान क्रांति दिवस मनाते हुए यूपी गेट पर हवन का आयोजन किया जाता है।

किसान क्रांति यात्रा की याद में गांधी जयंती पर हवन करते हैं किसान

2018 में हरिद्वार से राकेश टिकैत किसान क्रांति यात्रा लेकर दिल्ली के लिए निकले थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को यूपी गेट पर ही रोक दिया था, इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष भी हुआ था। तभी किसानों ने यूपी गेट का नाम किसान क्रांति गेट रख दिया था। तभी से हर साल गांधी जयंती के मौके पर किसान यूपी गेट पर जुटते हैं और हवन करते हैं। उसके बाद किसानों आंदोलन के दौरान यूपी गेट पर राकेश टिकैत की अगुवाई में किसान 13 माह तक डटे रहे और किसान कानून रद्द होने की घोषणा के बाद ही अपने घरों को लौटे।

kisan | kisan andolan latest news | ghaziabad news | Ghaziabad news today

Advertisment

Ghaziabad news today ghaziabad news kisan andolan latest news kisan
Advertisment
Advertisment