गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर टैक्स विभाग की लगाई फटकार, वार्डवार जाना कार्यवाही का स्टेटस।
कमर्शियल, इंडस्ट्रियल तथा हाई राइस सोसाइटीयों को हाउस टैक्स वसूली के लिए निगम बनाएगा टारगेट।
30 दिन में 95 करोड़ हाउस टैक्स वसूली का निगम का टारगेट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों से मांगी साप्ताहिक कार्य योजना।
नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स वसूली पर की कवि नगर जोन की सरहाना, सिटी ज़ोन के टी एस पर कड़ी कार्यवाही का दिया आदेश।
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा हाउस टैक्स वसूली को लेकर टैक्स विभाग के सभी संबंधित टीम व अधिकारियों से बैठक की गई, बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र द्वारा हाउस टैक्स कलेक्शन हेतु चल रही कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें - अब दूर नहीं गाजियाबाद से गोवा, उड़ान भरेगी आज पहली फ्लाइट
31 मार्च तक छुट्टी ने ले
जिस पर नगर आयुक्त द्वारा प्रत्येक वार्ड में चल रहे कार्यों का स्टेटस सीधा टीम से लिया गया कर अधीक्षक तथा राजस्व निरीक्षक को दिए गए टारगेट के क्रम में जानकारी ली गई साथ ही छुट्टी पर चल रहे स्टाफ को सख्त हिदायत देते हुए 31 मार्च से पूर्व बिना मजबूरी के छुट्टी न करने के लिए कहा गया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/01/8oewVWDkdFPBy2e2K4nH.jpg)
नगर आयुक्त द्वारा सिटी जोन के टैक्स सुपरिंटेंडेंट संजय से जानकारी चाहिए गई जानकारी ना बताने पर शासन को प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु पत्र जारी करने के निर्देश टीम को दिए गए।
यह भी पढ़ें - खेती के लिए ऋण दिलाने के नाम पर 1.32 लाख रुपये की ठगी
95 करोड़ की वसूली का है लक्ष्य
इसके अलावा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव द्वारा बताया गया कि 30 दिन में सभी जोनल प्रभारी को 95 करोड़ की वसूली करनी है जिसके लिए अवकाश दिवसों में भी कैंप लगाए जा रहे हैं मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव समस्त जोनल प्रभारी व अन्य टीम उपस्थित रहीl
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली को लेकर रफ्तार से कार्य किया जा रहा है समय-समय पर सभी अधिकारियों को मोटिवेट भी किया जा रहा है कमर्शियल भवन इंडस्ट्रियल एरिया तथा हाई राइज सोसाइटी को टारगेट बनाने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 50 हज़ार का इनामी बदमाश
गाजियाबाद के कवि नगर जोन क्षेत्र में हाउस टैक्स वसूली बेहतर हुई है जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग मिला है वसुंधरा जोन का टारगेट 53 करोड़ है कवि नगर को 8 करोड़ का टारगेट दिया गया है, विजयनगर द्वारा 2 करोड़ की वसूली की जानी है सिटी द्वारा 21 करोड़ की वसूली की जानी है।
मोहन नगर जोन को 11 करोड़ की वसूली की जानी है, सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने तथा अवकाश दिवसों में कैंप लगाने की निर्देश दिए गए हैं गाजियाबाद नगर निगम लक्ष्य पूर्ति के क्रम में बेहतर कार्यवाही करें सभी टीम को मोटिवेट किया गया हैl
शहर को विकास की रफ्तार देने के लिए हाउस टैक्स वसूली गाजियाबाद नगर निगम बढ़ाने के लिए तैयारी कर रहा है अगले 30 दिनों में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 95 करोड़ की हाउस टैक्स वसूली की जानी है जिसके लिए जन-जन को जागरुक भी किया जा रहा हैl