Advertisment

Ghaziabad Nagar Nigam: 3722 करोड़ के बजट को कार्यकारिणी बैठक में मिली हरी झंडी

निगम कार्यकारिणी की बैठक में जहां नये वित्तीय वर्ष में लगभग 2754 करोड़ की आय प्रस्तावित की गई वहीं 3722 करोड़ के रिकॉर्ड विकास संबंधी बजट को हरी झंडी दी गई। सनद रहे कि साल 2024-25 में निगम का बजट 2465 करोड़ था।

author-image
Rahul Sharma
gzb nagar nigam-1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

शुक्रवार को निगम कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से रिकॉर्ड 3722 करोड़ के बजट को हरी झंडी मिल गई। दावा है कि इस बड़े बजट से महानगर में विकास को रफ्तार मिलने के साथ शहर की सूरत और बेहतर होगी। महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।

साल-दर-साल बढ़ रहा बजट

GHAZIABAD nigam budget-1
गाजियाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में बजट पर चर्चा करते महापौर-नगरआयुक्त व अन्य।

वर्ष 2022-23 में बजट 1417 करोड़ 

वर्ष 2023-24 में बजट 1684 करोड़

वर्ष 2024-25 में बजट 2465 करोड़

वर्ष 2025-26 में बजट 3722 करोड़

बड़े बजट के ये फायदे

सभी 10 वार्डों में विकास कार्यों की बढ़ेगी रफ्तार

सार्वजनिक निर्माण, जल सन्मरण एवं निस्तारण पर होगा काम

प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं होंगी मजबूत

उद्यान विभाग, खेलकूद व पुस्तकालय विभाग स्थिति में करेंगे सुधार

संपत्ति विभाग विधि विभाग नजारत विभाग होंगे पहले से सशक्त

गौशाला पशुपालन विभाग, अधिष्ठान विभाग को मिलेगा बल

नोट- इन व्यवस्थाओं में बजट से 3033 करोड़ खर्च होंगे

विभिन्न मदों से करेंगे 2754 करोड़ की आय

GHAZIABAD nigam budget-2

वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के प्रस्तावित बजट पर  विस्तार से चर्चा की गईl  लगभग 2754 करोड़ आय प्रस्तावित की गई जिसमें  संपत्ति कर, लाइसेंस, विक्रय, किराया, ठेका, शुल्क, विविध आय शासकीय अनुदान एवं अन्य मदों को सम्मिलित किया गया।

महापौर बोलीं-एतिहासिक बजट

Advertisment
GZB sunita dayal-2
सुनीता दयाल, महापौर, गाजियाबाद

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 25-26 के ऐतिहासिक बजट पर मोहर लगाई है। जो सभी शहरवासियों के लिए उत्साह का विषय है। जिससे सभी वार्डों के आंतरिक क्षेत्र में तथा शहर के बाहरी इलाकों में भी विकास के कार्य होंगे। जिसका सभी को लाभ मिलेगा। महापौर ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम से जुड़े सभी विभागों में विकास के कार्यों को रफ्तार से कराया जाएगा। 

1600 से 2722 करोड़ तक पहुंचने में सबका योगदान-नगर आयुक्त

GZB mna
विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद

Advertisment

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस मौके पर कहा कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 1600 करोड़ से बढ़कर 3722 करोड़ बजट प्रस्तावित किया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर वासियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। नगर निगम ने मदों से होने वाली आय और शहर हित में होने वाले व्यय को भी ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक बजट पास किया है। सभी विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक बेहतर कार्य तथा शहर को एक नई दिशा देने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहेl

Advertisment
Advertisment