/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/24/V7FJiFJj5Nl1wdwsWEby.jpg)
ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन एरिया के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पेपर देख वापस घर लौट रहे बच्चे को बुलेट सवार ने रौंद दिया। जबकि स्कूटी सवार एक व्यक्ति को कार सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर लिया है।
थाना इन्द्रापुरम में दी तहरीर में लक्ष्मण अहिरवार 146 वसुन्धरा गाजियाबाद ने कहा कि मेरा लड़का 6 वर्षीय अमित कुमार क्लास 2nd आलम नरमदा पब्लिक स्कूल से पेपर देकर घर लौट रहा था। तभी मकान नं0- 191में रहने वाला बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भाग गया। मेरे लड़के अमित कुमार की पैर की दोनों हड्डिया टूट गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Case 2: कार ने स्कूटी सवार को घायल किया
थाना इन्द्ररापुरम में दी तहरीर में वन्दना गौतम पत्नि रविन्द्र गौतम निवासी म0न0 1-28 आजाद विहार खोडा कलोनी गाजियाबाद ने कहा कि 22 मार्च को समय करीब 2.00 बजे मेरे पति रविन्द्र गौतम स्कूटी ZUPITER No UP14EK6801 से वैशाली से इन्द्ररापुरम जा रहे थे। तभी ज्ञानखण्ड-3 शराब के ठेके के पास पीछे से आ रहे गाडी न0 DL2CAW8621 के चालक नाम पता अज्ञात ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मेरे पति रविन्द्र गौतम के काफी चोटें आई है तथा स्कूटी में भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।