Advertisment

Ghaziabad News: होम्योपैथिक डॉक्टर पर लगा पत्नी की प्रताड़ना का आरोप, सभी पर FIR दर्ज

छह साल पहले होम्योपैथिक डॉक्टर से शादी के बाद पत्नी ने दहेज की अतिरिक्त मांग के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

author-image
Neeraj Gupta
महिला थाना गाजियाबाद
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता 

छह साल पहले होम्योपैथिक डॉक्टर से शादी के बाद पत्नी ने दहेज की अतिरिक्त मांग के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

गाजियाबाद के महिला में 26 मार्च को दी तहरीर में रीतू उपाध्याय पुत्री अनिल कुमार ‌द्विवेदी बी 32 ग्राउन्ड फ्लोर पार्शवनाथ पैराडाईज मोहन नगर ने कहा कि उसकी शादी 6 जुलाई 2018 को विवेक उपाध्याय पुत्र राधेश्याम उपाध्याय हाल निवासी हारा लखन प्रजापति पीपल वाली गली निकट हनुमान चबूतरा न्यू राजेन्द्र नगर उरई जिला जालौन के साथ धार्मिक रीति रिवाज और दान दहेज के साथ हुई थी। उसके साढे चार वर्ष की एक बेटी भी है। ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था, जिसमें मेरे पति विवेक उपाध्याय, ससुर राधेश्याम उपाध्याय, सास मधु उपाध्याय एवं नन्द दीप्ति उपाध्याय शामिल हैं। इन्होंने मेरे साथ मारपीट, गाली गलोच करना शुरु कर दिया और दहेज की मांग भी की।मुझे मायके वाले से भी बात नहीं करने देते थे और यदि अपने फोन से बात कराते थे उसकी रिकार्डिंग भी करते थे। जब में अपने एवं बेटी के लिए खर्चा भी नही देते थे और कहते थे कि खर्चा मायके से मंगा लो। मेरी पुत्री को मेरे से छीन लिया।

पहले भी हो चुका मुकदमा दर्ज

Advertisment

मेरे पति होम्योपैथिक डाक्टर है जो प्रति माह लगभग 150000 रुपए कमाते है। मेरा सारा स्त्री धन मेरी ससुराल वालो के कब्जे में है। मेरे द्वारा पूर्व में भी 498a/125 और 12 DB में मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन बाद में हाईकोर्ट इलाहाबाद समझौता हो गया और मैं ससुराल चली गई। 

Advertisment
Advertisment