गाजियाबाद, बाईबीएन संवाददाता। संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन ईकाई के सौजन्य से रविवार को एस एस सी सफायर सोसायटी में भू अलंकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजनगर एक्सटेंशन ईकाई के विभिन्न गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजनगर एक्सटेंशन KDMG ग्रुप ने मनाया बसंत पंचमी पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/27/GAgQW5v7ySyVBfReh8U7.jpg)
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल उपाध्यक्ष नन्दग्राम मंडल भाजपा गाजियाबाद डॉक्टर अभिषेक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संस्कार भारती अतुल भटनागर, वरिष्ठ कार्यकर्ता कैप्टन गोपाल सिंह एवं मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सामूहिक सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद अमृता श्रीवास्तव ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। डा विन्दू वराच और प्राची मिश्रा ने पृथ्वी माता पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता कार्यकारी अध्यक्ष अतुल प्रकाश भटनागर ने भू अलंकरण का महत्व बताते हुए कहा कि यह कला धरती को सजाने और प्रकृति के प्रति प्रेम और आदर व्यक्त करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि भू अलंकरण भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वरिष्ठ कार्यकर्ता कैप्टन गोपाल सिंह ने कहा कि संस्कार भारती राजनगर एक्सटेंशन ईकाई के विभिन्न सोसायटीज से आए कार्यकर्ताओं ने आज संस्कार भारती के कार्य को अपनी अपनी सोसायटीज में बढ़ाने का संकल्प लिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/27/zUvivXdUWW7w00zBCICO.jpg)
पहलगाम हमले में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित
कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल द्वारा पहलगाम में हुए आतंकवाद की निंदा की गई और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। श्रीमती आशा जी ने कहा कि संस्कार भारती का एक कार्यक्रम उनकी सोसायटी में भी रखा जाए।
शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
अंत में, संस्कार भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक ने सभी का धन्यवाद किया और कार्यकारी अध्यक्ष अतुल भटनागर के द्वारा किए गए शांति पाठ के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज पाठक, आशा ज्योति, दीपक श्रीवास्तव, बीना वाष्र्णेय एवं डा विन्दू वराच आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्य भूमिका निभाई।