/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/17/EkkZ6va3MUitpo1Ma43J.jpg)
बीजेपी के गांव चलो वार्ड चलो अभियान के दौरान लोगों से संपर्क कर उन्हें बीजेपी सरकारों की योजनाओं के पत्रक देते कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और बीजेपी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल।
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर इन दिनों 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान चला रहा है। नये महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में शहर के जनप्रतिनिधि, महानगर पदाधिकारी भाजपा नेता, मंडल एवं वार्ड स्तर के संगठन पदाधिकारी-कार्यकता भी इस अभियान को गांव से गली-मुहल्ले में जा रहे हैं। लेकिन जिले में लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके विपक्षी दल अभी भी सुस्त हैं। ये हाल तब है जबकि सांसद-विधायकों और महापौर से लेकर पार्षदों और अधिकांश जिला पंचायत, नगर पंचायतों पर बीजेपी हावी है।
महानगर अध्यक्ष संग कैबिनेट मंत्री
पिछले कई दिन से गाजियाबाद में चल रहे बीजेपी के इस अभियान में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में जहां तमाम मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और महानगर के अन्य संगठनों के पदाधिकारीअभियान को बल दे रहे हैं। बल्कि जनप्रतिनिधि भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साहिबाबाद के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भी मयंक गोयल के साथ इस अभियान में शिरकत की।
यहां चलाया अभियान
देहात क्षेत्र के मंडल, शहर क्षेत्र के मंडल सभी में लगाए गए अभियान प्रमुख प्रभारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल के पत्रक घर घर बांटकर संगठन के अपेक्षित सभी कार्यों को बखूबी अंजाम दिया।
सेंतली गांव में अजीत का प्रवास
मुरादनगर देहात मंडल के सैंतली गांव में विधायक अजीत पाल त्यागी ने प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के गौरवशाली 8 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को ग्रामीणों के समक्ष साझा किया और बताया कि कैसे डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है।
अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क, मंदिरों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान, चौपालों का आयोजन, लाभार्थियों से संवाद, बूथ समितियों व वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मान पटका पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही 8 साल डबल इंजन की बेमिसाल सरकार विषयक पत्रक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है।
अभियान की रफ्तार में गाजियाबाद नंबर वन
अभियान के माध्यम से गांवों व वार्डों में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की फील गुड भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है। कार्यकतार्ओं में भी जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाएगा। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश की रिपोर्टिंग के अनुसार गाजियाबाद संगठन के कार्यकतार्ओं की तल्लीनता और समर्पण ने महानगर स्तर पर किए गए कार्यों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। जिसका श्रेय महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित सभी जनप्रतिनिधियों , नेताओं, समर्पित कार्यकतार्ओं को जाता है।
विपक्ष सुस्त, बीजेपी नये अभियान को तैयार
जहां भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के बाद वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर एक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करने की तैयारी में भी जुटी है, वहीं विपक्ष सुस्त पड़ा सिर्फ बीजेपी के अभियानों की अपडेट ले रहा है। वक्फ को लेकर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के नागरिकों को वक्फ अधिनियम में हुए संशोधनों के लाभों की जानकारी देंगे।
आज से शुरू कर रहे वक्फ अभियान
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/17/JQvb1E8wr9kQn3TgMgnM.jpg)
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि यह अभियान आज से प्रारंभ हो रहा है और अगले दस दिनों तक लगातार चलेगा। अभियान के माध्यम से मुस्लिम समाज, विशेषकर गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार यह संशोधन उनके अधिकारों की रक्षा करता है और उनके सामाजिक-शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अभियान के संयोजकों के रूप में अमित रंजन, डॉ. नदीम कुरैशी और पूर्व पार्षद ललित कश्यप को नियुक्त किया गया है। ये तीनों संयोजक घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करेंगे और मुस्लिम समुदाय की वास्तविक आवश्यकताओं को समझते हुए संवाद स्थापित करेंगे। मयंक गोयल ने यह भी कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा गरीब और वंचित मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा और उनके कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भाजपा का यह अभियान इन सच्चाइयों को सामने लाकर मुस्लिम समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।